श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी की रही धूम,पुलिस लाइन में झूमते दर्शक
-श्वेता,गोविंद और खुशी ने बांधी समां
-31वीं वाहिनी में दिखी आकर्षक झांकी
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी को चारो तरफ धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। जहां एक तरफ पुलिस लाइन में पर्वतीय गायकों द्वारा समा बांधी और थाना-कोतवाली वार झांकिया बनाई गई थी। वहीं 31 वीं वाहिनी पीएसी में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही।
पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण महोत्सव का शुभारंभ एसएसपी अजय गणपति कुंभार और महापौर विकास शर्मा द्वारा किया गया। जिसके बाद शुरु हुआ पर्वतीय लो क संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम। जहां पर्वतीय गायक श्वेता मेहरा,गोविद दिगारी और खुशी जोशी ने हिट गाने सुनाकर झूमने पर मजबूर कर दिया और रात्रि बारह बजे समा बांधी रही। इस दौरान थाना-कोतवाली वार झांकिया भी आंकर्षण का केद्र रही। मनमोहक झांकी में कोतवाली सितारगंज को प्रथम,कोतवाली ट्रांजिटकैप को दूसरा और कोतवाली जसपुर को तीसरा पुर स्कार मिला। इसके अलावा 31 वी वाहिनी पीएसी सेनानायक देवेद्र पीचा द्वारा रात्रि आठ बजे पीएसी मंदिर परिसर में बनाई गई झांकियों का उदघाटन किया और फिर पुलिस प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक शिव अरोरा,दर्जा राज्यमंत्री उतम दत्ता आदि मौजूद रहे।
—————-

