लुटेरी दुल्हन ने रचाई शादी,जेवरात-नगदी लेकर हुई फरार
-पड़ताल में तीन लोगों का गिरोह आया सामने
-पुलिस ने किया मुकदमा,सरगर्मी से तलाश शुरु
खबर तफ्तीश,रुद्रपुर।
कोतवाली इलाके में लुटेरी दुल्हन ने ऐसा षडयंत्र रचा कि शादी के बाद ही लाखों की नगदी और सोने के आभूषण लेकर फरार हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लुटेरे गिरोह की सरग गर्मी से तलाश शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार खेड़ा बस्ती निवासी समद खान का कहना था कि वह कारपेंटर का काम करता है और निकाह लायक हो गया था। जिसको लेकर घर वाले लगातार लड़की भी देख रहे थे कि परिचितों ने खेड़ा बस्ती की ही रहने वाली सरुर खान का नाम बताया और परिवार ने रिश्ते की बातचीत शुरू की और निकाह पक्का करते हुए 23 अप्रैल को बहेड़ी जाकर मुस्लिम रीति रिवाज से शादी की और निकाह में 60786 रुपये मेहर,दो लाख की नगदी परिवार को दी और निकाह के बाद जब सरुर खान खेड़ा बस्ती ससुराल आई। तो मां ने पुश्तैनी जेवरात पत्नी को संभालने के लिए दिए। 23 मई को अचानक पत्नी गायब हो जाती है और गुमशुदगी पंजीकृत कराने के बाद पता चला कि पत्नी सरुर खान प्रिंस चौहान की प्रेमिका है और मुस्कान अंसारी नाम की लड़की के साथ मिलकर एक गिरोह भी संचालित करती है और भोले भाले लोगों को फंसाती भी है। घर आकर देखा,तो करीब साढे तीन लाख की नकदी और सोने की निर्मित दो अंगूठी,चैन,मांग टीका,नथ अलमारी से गायब था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी है।
——————
कोड
सोशल मीडिया से खुली हकीकत
रुद्रपुर। शिकायतकर्ता समद खान का कहना था कि शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी सरुर खान ज्यादातर सोशल मीडिया पर ही लगी रहती थी और 20 मई को मैसेज देखा। तो पता चला कि मुस्कान अंसारी नाम की लड़की और प्रिंस चौहान नाम के युवक से अक्सर बातचीत होती रहती थी। पूछने पर पत्नी ने झूठ बोला कि प्रिंस और मुस्कान प्रेम करते है और जल्द ही शादी कर ने वाले। वास्तविकता का पता तब चला। जब यह पता चला कि प्रिंस से सम रु प्यार करती है और वह तीनों ही लापता है। जो पिछले कई माह से एक दूसरे के संपर्क में थे।
—————–
कोड
निकाह था साजिश का एक हिस्सा
रुद्रपुर। शिकायतकर्ता समद खान का आरोप था कि रिश्ते के वक्त सरुर खान से खुलकर बातचीत भी हुई थी और परिवार की रजामंदी के बाद ही निकाह की तिथि मुकर्रर की थी। जिस वक्त पत्नी लापता हुई। तो मुस्कान, प्रिंस गायब थे और परिवार भी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा था। मोबाइल पर मिले मैसेज से पता चला कि मुस्कान,पत्नी सरुर और प्रिंस ने योजनाबद्ध तरीके से शादी का जाल बुना और फिर नगदी और आभूषण लूट की योजना बनाई थी।
——————-
