बाइक-स्कूटी बेचने रुद्रपुर पहुंचे चोर, पुलिस ने दबोचेबाइक-स्कूटी बेचने रुद्रपुर पहुंचे चोर, पुलिस ने दबोचे
-बिलासपुर यूपी के रहने वाले है दो अभियुक्त
-रुद्रपुर से चुराए थे वाहन,न्यायालय में पेश
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
कोतवाली पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए यूपी के रहने वाले दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और बाइक-स्कूटी भी बराम द की है। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया।
कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि आठ सितंबर को पदमा नगर यूपी निवासी अमन सिंह ने बाइक संख्या यूके 06 एके 4820 की चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी प्रकार महेशपुर खानपुर निवासी सागर अरोरा ने बाइक संख्या यूए 06 डी 1925 के अलावा एक स्कूटी चोरी होने का मुकदमा पंजीकृत हुआ। सीसीटीवी कैमरों की जांच कर पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी कि 12 सितंबर को सूचना मिली कि यूपी के रहने वाले दो अभियुक्त बाइक-स्कूटी बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी प्रदीप पंत पुलिस टीम के साथ पहुंचे और चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन के समीप सुकटवा ज्वालापुर निवासी मोहम्मद अरमान और गांव ज्वालापुर भैंसिया बिलासपुर यूपी निवासी अरमान को गिरफ्तार कर लिया और निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाई गई दो बाइक व स्कूटी बरामद की। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि बाइक व स्कूटी रुद्रपुर से चुराई थी और बेचने की तैयारी की थी। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया। 
——————