गोवा को निकला दीपक,ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौतगोवा को निकला दीपक,ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत
-रविवार रात्रि साढ़े दस बजे हुआ हादसा
-गढ़ बागेश्वर का रहने वाला था मृतक
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
रविवार की रात्रि उस वक्त एक दर्दनाक हादसा हो गया। जब एक युवक अपने दोस्तों के साथ गोवा के लिए निकला ही था कि छतरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम को भेज दिया और मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस हादसे की तफ्तीश शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि साढ़े दस बजे के करीब 112 पर पुलिस को सूचना मिलते है कि अमरदीप कॉलोनी-छतरपुर भुरारानी स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा है। फौरन आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी प्रदीप पंत घटनास्थल पहुंचे और काफी देर बाद तलाशी लेने पर मृतक युवक की पहचान होती है। पूछताछ में पता चला कि युवक का नाम दीपक नैनवाल निवासी गढ बागेश्वर है और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताया जा रहा है कि दीपक नैनवाल अपने दोस्त रोहित कठायत, कैलाश और आनंद के साथ गोवा जाने के लिए निकला था और सभी दोस्त ट्रेन के मुख्य गेट पर खड़े हुए थे कि अचानक दीपक नीचे गिर गया और मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर उतर कर दोस्त फौरन रुद्रपुर पहुंचे और पुलिस को इकबालिया बयान दर्ज कराया। उधर,सीओ विभव सैनी ने बताया कि दोस्तों के इकबालिया बयान के आधार पर मौत का कारण हादसा हो सकता है। बावजूद इसके पुलिस वास्तविकता जानने की कोशिश कर रही है और घटनास्थल का मौका मुआयना करेगी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
——————–
परिवार का इकलौता था दीपक
रुद्रपुर। पूछताछ में पता चला कि दीपक के पिता नंद किशोर गढ़ बागेश्वर में रहते है और दीपक गोवा स्थित एक होटल में काम करता था। पिछले माह पहले ही वह अपने घर गया था और प्रतिमाह आर्थिक मदद करता था। बताया जा रहा है कि दीपक परिवार का इकलौता बेटा था और वह बुजुर्ग पिता का इकलौता सहारा भी था। मृतक के दो बच्चे है और परिवार का बुरा हाल है।
——————
मौत ने बदला रास्ता,ट्रेन पकड़ी
रुद्रपुर। मृतक के दोस्त रोहित कठायत,कैलाश कुमार,आनंद सिंह ने बताया कि दीपक जिगरी यार था और उसने गोवा में सभी की नौकरी की बात भी कर रखी थी। यहीं कारण था कि गढ बागेश्वर से ट्रेवल्स की गाड़ी बुक की थी और दिल्ली के लिए रवाना हुए थे कि हल्द्वानी पहुंचते ही अचानक दीपक ने ट्रेन से जाने की जिद की। ताकि किराया भी कम लगे और काठगोदाम से दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और रुद्रपुर पहुंचते ही दर्दनाक हादसा हो गया।