अमरजीत के बाद फ्यूंली की मौत,भावभीनी विदाईअमरजीत के बाद फ्यूंली की मौत,भावभीनी विदाई
-सशस्त्र सलामी के साथ अर्पित किए पुष्प
-पुलिस विभाग में दौड़ी शोक की लहर
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
वीआईपी हो या फिर वी.वीआईपी कार्यक्रम। पुलिस लाइन में तैनात  फ्यूंली   की लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। अभी घुड़सवार पुलिस अश्व अमरजीत की मौत से उभरी भी नहीं थी कि मादा अश्व  फ्यूंली   ने भी साथ छोड दि या। निधन की खबर मिलते ही सीओ सहित पुलिसकर्मियों ने सलामी और पुष्प अर्पित कर भावभीनी विदाई दी। पुलिस महकमे में शोक की लहर है।
बताते चले कि पंजाब स्थित अश्व ट्रेनिंग सेंटर से कठिन ट्रेनिंग कर फ्यूंली  की तैनाती देहरादून में हुई और मार्च 2023 में  फ्यूंली की तैनाती रुद्रपुर स्थित पुलिस लाइन में हुई। पिछले कुछ दिनों से वह बीमार चल रही थी और शुक्रवार की सुबह अश्व फयुली ने आखिरी सांस ली। जिसकी सूचना मिलते ही घुड़सवार पुलिस फोर्स में शोक की लहर दौड़ गई और प्रांगण में शोक सभा भी हुई। जहां प्रतिसार निरीक्षक ने सलामी देकर पुष्पचक्र अर्पित किए और सशस्त्र पुलिस बल ने सलामी देकर भावभीनी विदाई दी। सीओ लाइन विभव सैनी ने बताया कि फयुली 2023 में घुड़सवार दस्ते में आई थी और 26 साल की आयु पूर्ण कर चुकी थी और लंबे समय से बीमार भी थी। विभागीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई है। पिछले साल भी अश्व अमरजीत की बीमारी के बाद निधन हुआ था।
—————–