ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता
-नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल
-पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा होने के बाद भी जिला मुख्यालय ऊधमसिंह नगर पुलिस के पास अपना खुद का घुड़सवार पुलिस दस्ता नही है और नैनीताल जनपद का घुडसवार दस्ता अस्थाई तौर पर पुलिस लाइन में संचालित है। रखर खाव करने वाले तैनात पुलिस कर्मियों को व्यवस्था सुधारने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल वर्ष 2007 में नैनीताल पुलिस द्वारा स्थान का अभाव बताकर रुद्रपुर स्थित पुलिस लाइन में अस्थाई तौर पर घुड़सवार पुलिस दस्ता के लिए स्थान चिह्नित किया और तभी से पुलिस लाइन में अस्थाई घुडसवार दस्ता बन गया। कई साल बीत जाने के बाद भी नैनीताल पुलिस द्वारा स्थाई व्यवस्था नहीं की और ऊधमसिंह नगर पुलिस को इसकी जिम्मेदारी उठानी पड़ रही है,जबकि वीवीआईपी स्वागत, महाकुंभ हो या फिर अति संवेदनशीलता की दृष्टि से जिला अहम है। बावजूद इसके जनपद का खुद का घुड़ सवार पुलिस दस्ता नही है और तैनात सभी पुलिस कर्मियों को पुलिस कार्यालय नैनीताल जाना पड़ता है। ऐसा कोई दिन नहीं होता कि एक या दो पुलिसकर्मी नैनीताल की तरफ रुख नहीं करते होगे,क्योकि कागजी कार्रवाई नैनीताल एसएसपी के हस्ताक्षर से होगा। हालांकि कई बार जिला पुलिस ने पत्रा चार कर स्थाई घुड़सवार दस्ता होने का मुद्दा उठाया,लेकिन मामला लटका हुआ है।
———————
कोड
महज प्रदेश में तीन है अस्त बल
रुद्रपुर। घुड़सवार पुलिस दस्ता होने की बात करे। तो देहरादून,नैनीताल और हरिद्वार में घुड़सवार पुलिस की अपनी अलग एक टीम है,लेकिन ऊधमसिंह नगर बड़ा जिला होने के साथ साथ वी वीआईपी कार्यक्रम और शांति व्यवस्था की दृष्टि से अहम है,लेकिन घुड़सवार दस्ता नहीं होने हैरानी की बात भी है। अक्सर आपात स्थिति या कार्यक्रम स्वागत के लिए नैनीताल एसएसपी की अनुमति अनिवार्य है। इससे साफ है कि जिला मुख्यालय पुलिस नैनीताल पर आश्रित है।
——————–
कोड
खुद का जल्द होगा घुडसवार दस्ता
रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि यह सही है कि पुलिस लाइन स्थित घुड़सवार पुलिस का दस्ता। नैनीताल पुलिस का अस्थाई दस्ता है। खुद का स्थाई दस्ता बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय में पत्राचार किया है और आगे भी प्रयास जारी रहेगे। इसके लिए अधीनस्थों के साथ कागजी कार्रवाई की एक रिपोर्ट मांगी जाएंगी। जल्द ही खुद का घुडसवार दस्ता होगा।
——————–
