सरकारी जमीनों को बेच रही है धामी सरकार:-गौदियालसरकारी जमीनों को बेच रही है धामी सरकार:-गौदियाल
-भ्रष्टाचार की भेट चढ रहा युवाओं का भविष्य
-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर कसा तंज
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गौदियाल ने कहा कि पूर्व प्रदेशध्यक्ष करन म हरा व उनकी टीम ने तथ्यों के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की है। जिसमें यह पता चला है कि धामी सरकार ने सरकारी जमीनों को खुदबुर्द करने के लिए नया तारीका निकाला है और उत्तराखंड ही नहीं,बल्कि ऊधमसिहनगर में सरकारी जमीनों को पूजीपतियों के हाथों बेच रही है।
प्रेस वार्ता करते हुए गौदियाल ने दस्तावेज दिखाते हुए बताया कि सरकार ने रुद्रपुर स्थित 50 एकड़ सरकारी भूमि पर किसान बाजार नाम से एक प्रोजेक्ट तैयार किया और 10 लाख रुपये एकड पूजीपतियों के हवाले कर दिया। इसी प्रकार गदरपुर में भी जैविक उ त्पाद मंडी का निर्माण कराया और फिर उसकी नीलामी कर डाली। मकसद सिर्फ आर्थि क लाभ लेना है। वहीं स्वास्थ्य विभाग में भर्ती घोटाला भी सामने आया है। जहां फर्जी द स्तावेजों के आधार पर नौकरी दी गई और भर्ती प्रक्रिया पूर्णतया भ्रष्टाचार की भेट चढ़ी है और शिक्षित एवं योग्य युवाओं को नौकरी से बाहर कर दिया। पहाड की मां दूध बेचकर या फिर दिहाड़ी मजदूरी कर अपने बच्चों को तराई भावर में पढ़ाई को भेज रही है और सरकार प्रदेश का विकास का नहीं,बल्कि विनाश की पटकथा लिख चुकी है। जल्द ही सभी भ्रष्टाचारों को लेकर आंदोलन होगा। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, महानगर अध्यक्ष ममता रानी,पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,पुष्कर राज जैन आदि मौजूद रहे।
———————