कार्यकर्ताओं का उत्साह,रुका सांसद रावण का काफिला

-बरेली से लौट रहे थे भीम आर्मी अध्यक्ष
-चारों तरफ से घेरी गाड़ी,सांसद हुए नाराज
खबर तफ्तीश रूद्रपुर।
बुधवार की देर रात्रि नगीना सांसद-भीम आर्मी के केंद्रीय अध्यक्ष को उस वक्त परेशानी का सामना करना पड़ा। जब वह बरेली से लौटते वक्त नैनीताल हाइवे पहुँचे कि उत्साह से भरे कार्यकर्ताओ ने काफिला रोक दिया और सांसद की गाड़ी को घेर लिया। कुछ देर तक तो स्वागत का दौर चलता रहा, लेकिन जब समर्थक नही हटे। तो सांसद नाराज हुए और काफी मशक्कत के बाद रास्ता साफ हुआ।
दर असल बुधवार की रात्रि करीब साढ़े दस बजे यूपी के नगीना से सांसद एवं भीम आर्मी के केंद्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर रावण विशेष सुरक्षा घेरे में बरेली कार्यक्रम गए थे और वापस लौटने के सांसद के काफिले ने उत्तराखण्ड की सीमा पुलभट्टा से होते हुए जैसे ही नैनीताल हाइवे पहुंचे कि समर्थको को इसकी भनक लग गई और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इंदिरा चौक पर खड़े होकर इंतजार करने लगे। जैसे ही काफिला देखा और समर्थकों ने सांसद की गाड़ी को घेर लिया और काफिला रूक गया। थोडी देर तक स्वागत का दौर चला और आधे घटे से अधिक का समय बीत गया। तो सांसद द्वारा देर होने की बात कही और रास्ता साफ करने का आह्वान करते रहे,लेकिन कार्यकर्ता इतने उत्साहित थे कि उन्होंने कुछ नही सुना और गाड़ी घेर कर सेल्फी और हाथ मिलाने की कोशिश करते रहें। इसी बीच सांसद चंद्र शेखर ने सख्त रुख अपनाते हुए नाराजगी जताई। तो सुरक्षा कर्मी भी अलर्ट हुए ऒर कार्यकर्ताओ को धक्का मुक्की कर किसी तरह रास्ता साफ किया और फिर सांसद रावण का काफिला रवाना हुआ।