इनकम टैक्स की रेड,कारोबारी-चिकित्सक दंपति नजरबंद

-मॉर्निंग वॉक-जिम से उठाया,पूछताछ शुरु

-हॉस्पिटल बिक्री से जुड़ा हो सकता है मामला

ख़बर तफ्तीश ,रुद्रपुर।

सोमवार की सुबह उस वक्त कारोबारियों में उस वक्त हलचल पैदा हो गई। जब शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी और नामी चिकित्सक दंपत्ति को हि रासत में लेकर आयकर विभाग भारत सरकार की टीम ने आवास पर नजर बंद कर दिया। परिसर के चारों तरफ केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती और कारोबा री व चिकित्सक दंपत्ति से घंटों पूछताछ होती रही। चर्चा यह है कि कारोबारी और चिकित्सक दंपत्ति द्वारा अपने हॉस्पिटल को एक बड़े हॉस्पिटल ग्रुप को बेच दिया था। आशंका जताई जा रही है कि उसी बिक्री प्रक्रिया के तहत आयकर विभाग ने छापामार कार्रवाई की है।

सोमवार की सुबह सूर्य की पहली किरण जैसे ही धरती पर पड़ी। वैसे ही 14 गाड़ियों का काफिला कोतवाली रुद्रपुर की सीमावर्ती बत्रा कॉलोनी में प्रवेश किया और चार टीमे चारो तरफ फैल गई। बताया जा रहा है कि प्रतिष्ठित कारोबारी रोहिताश बत्रा को मॉर्निंग वॉक करते हुए हिरासत में लिया गया, जबकि चिकित्सक दंपत्ति दीपक छाबड़ा और अंजू छाबड़ा को नैनीताल हाईवे स्थित एक जिम से हिरासत में लेकर उनके बत्रा कॉलोनी स्थित आवास ले गए। साथ ही सभी के मोबाइल फोन जब्त कर लिया। बता दे कि कारोबारी और दंपत्ति का आवास बत्रा कॉलोनी में है और आयकर विभाग भारत सरकार के ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों ने सभी को नजर बंद कर दिया और आवास परिसर के अंदर यूपी पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती कर दी। आदेश था कि कोई भी व्यक्ति अंदर या फिर बाहर नहीं जाएंगा और किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। छापामार कार्रवाई के दौरान कारोबारी और चिकित्सक दंपत्ति से आयकर विभाग के अधिकारी घंटों पूछताछ करते है। छापामार कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा गया। चर्चा यह है कि कुछ माह पहले ही कारोबारी रोहिताश बत्रा और डॉ दीपक छाबड़ा द्वारा अपने मेडिसिटी हॉस्पिटल का सौदा नामी हॉस्पिटल ग्रुप पार्क कंपनी को 177 करोड़ में किया था। जिस की खरीद फरोख्त में टैक्स चोरी होने के संकेत मिले होगे। जिसके आधार पर आयकर विभाग की टीम ने बड़ी छापामार कार्रवाई की होगी।

—————–

कोड

पार्क ग्रुप से डील का तो नहीं खेल

रुद्रपुर। बताते चले कि कारोबारी रोहिताश बत्रा और चिकित्सक डॉ दीपक छाबड़ा रुद्रपुर स्थित बडे हॉस्पिटल द मेडिसिटी में बिजनेस पार्टनर भी है और कुछ माह पहले ही हॉस्पिटल के बडे ग्रुप पार्क कंपनी से मेडिसिटी का करीब 177 करोड़ में सौदा होने की चर्चा भी सामने आई थी। इसी सौदे के बाद ही आयकर विभाग की टीम ने पंजाब स्थित पार्क हॉस्पिटल के अलावा रुद्रपुर में भी छापा मार कार्रवाई की है। चूंकि कारोबारी और चिकित्सक द्वारा पार्क से ही सौदा किया था। जिस वजह से संदेह के कारण आयकर विभाग ने रुद्रपुर में भी रेड डाली।

——————-

कोड

विधायक करते रहे आग्रह,जवानों ने रोका

रुद्रपुर। कारोबारी और चिकित्सक को नजरबंद किए जाने की खबर मिलते ही विधायक शिव अरोरा और दर्जा राज्यमंत्री सुरेश कोली उनके आवास पहुचे और जैसे ही गेट खटखटाया और अपना परिचय दिया कि वह परिवार से मिलना चाहते है। वैसे ही केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने प्रवेश से इंकार कर दिया। जिसके बाद विधायक का कहना था कि उनको यह सूचना मिल रही है कि पार्क ग्रुप से सौदे की वजह से आयकर विभाग की रेड पडी है और पार्क ग्रुप के कई ठिकानों पर भी कार्रवाई चल रही है। जिस वजह से जांच के कारण कारोबारी व चिकित्स क से पूछताछ हो रही हे।

—————-

कोड

कार्रवाई का फैला चुकी थी जाल

रुद्रपुर। आयकर विभाग की रेड इतनी गोपनीय थी कि इसकी भनक बत्रा कॉलोनी के बाशिंदों को भी नहीं हुई,क्योकि आयकर विभाग अपना जाल बिछा चुकी थी और यह सूचना भी जुटा चुकी थी कि प्रतिदिन कारोबारी सुबह घूमने और चिकित्सक दंपत्ति जिम जाते है। सोमवार की सुबह होते ही टीम ने धरपकड़ की कार्रवाई की और आवास में नजरबंद कर दिया। सुबह दस बजे तक भी स्थानीय लोगों को यह नहीं पता था कि आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है।

——————