हल्दी रेलवे स्टेशन:-पटरी से उतरे मालगाड़ी के पहिए
-रेलवे विभाग में मचा हड़कंप,अनहोनी टली
-माल लेकर कर्नाटक जा रही थी ट्रेन
खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।
सोमवार की दोपहर को उस वक्त एक बड़ा हादसा होने से टल ग या। जब माल गाड़ी के दो पहिए पटरी से नीचे उतर गए और ट्रेन पलटने से बच गई। सूचना मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया और ट्रेन को पटरी पर चढ़ाने की मशक्कत शुरू हो गई।
जानकारी के अनुसार रोजमर्रा की भांति सोमवार की दोपहर बारह बजे लालकुआं-रामपुर रेलखंड हल्दी रेलवे स्टेशन पर एनएमजी मालगाडी संख्या 58/9-10 कर्नाटक जाने के लिए खड़ी होती है। मालगाड़ी से टाटा कंपनी की निर्मित गाड़ियों को भेजा जाना था और रवाना होने से पहले जैसी ही सेटिंग शुरू हुई कि अत्याधिक लोडेड एनएमजी मालगाड़ी इंजन के पीछे लगे दो डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए और मैन लाइन बाधित हो गई। जिसकी भनक लगते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया और फौरन रुद्रपुर से हल्दी जाने वाली संपर्क क्रांति सहित सभी रेल सेवाओं को ठप कर दिया। आला अधिकारियों ने तत्काल बरेली मंडल और स्थानीय तकनीशियन की टीम बुलाई और उतरे पहिया को पटरी पर चढ़ाने का कार्य प्रारंभ किया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पुन:मालगाड़ी को रवाना किया। गनीमत यह रही कि हादसा मालगाड़ी सेटिग के दौरान हुआ। अन्यथा बड़ा रेल हादसा हो सकता था।
——————
