खो खो हो या जिम्नास्टिक,31 पीएसी का रहा दबदबा

-तृतीय अंतर्जनपदीय खेलकूद का समापन

-आईजी पीएसी ने सौपी विजेता ट्राफी

ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।

 31 वी वाहिनी पीएसी में चल रही तृतीय अंतर्जनपदीय/वाहिनी कबड्डी, खो-खो एवं जिम्नास्टिक क्लस्टर (पुरुष/महिला) प्रति स्पर्धा का विधिवत समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में 31 वी वाहिनी पीएसी का दबदबा रहा।

प्रतियोगिता का समापन आईजी पीएसी सुनील कुमार मीणा और सेनानायक देवेंद्र पींचा द्वारा विजेता ट्राफी देकर किया।खो खो पुरूष वर्ग का फाइनल मुकाबला 40 पीएसी और 31 पीएसी के बीच हुआ। 31 पीएसी ने 02 से प्रथम, 40वीं वाहिनी पीएसी द्वितीय तथा आईआरबी प्रथम तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी ने उधमसिंह नगर को 05 अंको से विजयी प्राप्त की। कबड्डी पुरुष वर्ग फाइनल मुकाबले में 40 पीएसी ने आईआरबी को हराकर पहला,आईआरबी द्वितीय ने द्वितीय और 31वीं वाहिनी पीएसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिम्नास्टिक में 31वीं वाहिनी पीएसी ने प्रथम,

46वीं वाहिनी पीएसी ने द्वितीय तथा आईआरबी प्रथम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सर्वोत्तम खो-खो खिलाड़ी का पुरस्कार हे0कानि0 प्रशान्त रावत, 31वीं वाहिनी पीएसी ,सर्वोत्तम कबड्डी खिलाड़ी का पुरस्कार सिपाही रविन्द्र सिंह चौहान आईआरबी द्वितीय,सर्वोत्तम जिम्नास्ट की ट्रॉफी सिपाही आशुतोष रावत, 46वीं वाहिनी पीएसी को प्रदान की गई। इस मौके पर सेनानायक 46 पीएसी पंकज भट्ट, डॉ. हरीश वर्मा, सेनानायक, आईआरबी प्रथम; मनोज कुमार कत्याल, उप सेनानायक, बिमल कुमार आचार्य, उप सेनानायक, राकेश माहरा, शिविरपाल आदि मौजूद रहे।

——————–