तराई में बदमाशों की शामत, 45 मुठभेड़ों से सख्त संदेश
-वर्ष 2024 से ऑपरेशन लंगड़ा की शुरुआत
-एसएसपी मणिकांत-अजय ने सभाला मोर्चा
खबर तफ्तीश, रुद्पुर।
यूपी की सीमा से सटा सीमावर्ती उधमसिंह नगर का इलाका। जहाँ बाहरी हो या आंतरिक पेशेवर अपराधी आसा नी से संगीन वारदातो को अंजाम देकर फ़रार हो जाते थे,लेकिन वर्ष 2024 का साल। जब तत्तकालीन एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने ऑपरेशन लंगड़ा अभियान चलाया और 16 माह का कार्यकाल पूरा करते हुए कई कुख्यात अपराधियों का हॉफ एनकाउंटर किया,तबादला होते ही नये एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने जिले की कमान संभाली और ऑपरेशन लंगड़ा को जारी रखते हुए बदमाशों को घायल लिया और गिरफ्तारी भी हुई और यही ऑपरेशन लंगड़ा तराई भावर को अपना पनाह बनाने वालो के लिए शामत बन गई।
नो दिसबंर को एसएसपी मणिकांत मिश्रा उधमसिंह नगर के एसएसपी बने और 25 दिसबंर 2024 को जसपुर लूटपाट के शातिर बदमाश मोहम्मद दिलशाद को पहली बार मुठभेड़ हुईं और पैर में गोली लगने की वजह से बदमाश घायल हुआ और उसी दिन से एसएसपी ने जिले में ऑपरेशन लंगड़ा की शुरुआत कर डाली। फिर क्या था 16 माह के कार्यकाल के दौरान एसएसपी ने लूट,हत्या,गेंगरेप,मादक पदार्थो के कुख्यात बदमाशों के साथ पुलिस की 37 मुठभेड़ हुई और हॉफ एनकाउं टर में 34 बदमाश भी गिरफ्तार हुए। 13 फरवरी 2026 को एसएसपी मणिकांत मिश्रा का तबादला हुआ और 14 फरवरी 2026 को अजय गणपति कुंभार उधम सिंह नगर के सस्ती बने जिले की कमल संभालते ही 16 दिन एसपी ने ऑपरेशन लंगड़ा जारी रखा और अपने कार्यकाल का पहला हाफ एनकाउंटर एक मार्च को नदीम उर्फ नजीम उर्फ नाजिम का किया ऒर आठ माह में आठ शातिर बदमाशों का हॉफ एनकाउंटर कर आठ बदमाशों की गिरफ्तारी की। दोनों ही कप्तानों का मानना है कि कभी भी पुलिस मुठभेड़ की पक्षधर नही होती है,लेकिन बदमाशों की गोली का जबाव जरुर गोली से देगी। मकसद सिर्फ यही है कि जिले को अपराध मुक्त बनाना।
——————-
कोड
जनता की सुरक्षा, पुलिस का ख़ौफ़ जरूरी
रुद्पुर। तत्तकालीन एसएसपी रहे मणिकांत मिश्रा का कहना है कि बदमाशों की धरपकड़ करना पुलिस की जिम्मेदारी हैं और ऐसा कोई बदमाश नही होता हैं। जो खुद को पुलिस के हवाले कर देता होगा। अक्सर पुलिस हमेशा यही प्रयास करती हैं कि बदमाशों को आसानी से पकड़ा जाए,लेकिन जब बदमाश पुलिस को निशाना बनाकर गोली चलाता है। तो पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है। मक़सद यही होता हैं कि जिले की जनता सुरक्षित रहे और अपराधियों में खाकी का ख़ौफ़ याद रहे।
फ़ोटो परिचय 18 आरडीपी01पी। तत्कालीन एसएसपी मणिकांत मिश्रा।
——————–
कोड
पुलिस देगी गोली का जबाव गोली
रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति कुंभार का कहना था कि ऑपरेशन लंगड़ा के तहत हॉफ एनकाउंटर में घायल या फिर गिरफ्तार बदमाश आदतन और पेशेवर अपराधी हैं। जिसका उद्देश्य यही है कि संगीन अपराध करना और पुलिस की जिम्मेदारी अपराध और अपराधी को रोकना। अगर बदमाश पुलिस पर गोली चलाएगा। तो पुलिस भी गोली का जवाब गोली से देगी। कानून व्यवस्था मजबूत बनाना ही पुलिस का दायित्व हैं। बाहरी बदमाशों की रोकथाम को ऑपरेशन लंगड़ा जारी रहेगा।
—————-
