नवजात बच्ची मामला:-चौकी इंचार्ज ने कराया मुकदमा
-बाइक पर सवार तीन संदिग्ध की तलाश
-कार के नीचे मिली थी नवजात बच्ची
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
माँ की ममता को शर्मसार और इंसानियत को झकझोर कर रख देने वाली नवजात बच्ची मामले में कोतवाली पुलिस बेहद सजीदा है ऒर नवजात की बेरहम माँ और जान से मारने को कोशिश करने वाले ख़ौफ़नाक चेहरों को चिन्हित करने के लिए पुलिस ने अपनी तफ्तीश को तेज कर दिया और सीसी टीवी में कैद बाइक सवार तीन संदिग्धों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी।
बताते चले कि शनिवार की शाम सवा छह बजे सिंह कॉलोनी और इंद्रा कॉलोनी स्थित चर्च वाले मुख्य मार्ग पर खड़ी कार के टायर के नीचे से पुलिस और पब्लिक ने एक नवजात बच्ची को गभीर हालत में बरामद किया था। बच्ची दो दिन पहले ही जन्मी प्रतीत हो रही थी और ऐसा लग रहा था कि बच्ची को सीधे अस्पताल से ही लाकर उसे मारने के मकसद से ही कार के रायर के नीचे रखा होगा। पुलिस ने बच्ची को फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया और डॉक्टरो की टीम ने उपचार कर बच्ची की हालत को स्थिर बनाया और निगरानी में भर्ती कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी आदर्श कॉलोनी प्रदीप पंत ने खुद मुकदमा दर्ज किया और नवजात के दोषियों को दबोचने के प्रयास तेज कर दिए।
——————–,
कोड
तो क्या था बेरहमो का मकसद
रुद्रपुर। दो दिन की नवजात बच्ची मामले को लेकर पुलिस हो या फिर चश्मदीद। हर किसी के जहन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या बच्ची को फेंकने वाले नवजात को कार के नीचे कुचल कर उसको दर्दनाक मौत देना चाहते थे। क्या वास्तव में नवजात की माँ भी जानकारी थीं या नही। इन सभी सवालों का जवाब हर कोई जानना चाहता है,क्योंकि बरामदगी स्थल पर लोग भी यही पुलिस से सवाल कर रहे थे और दोषियों पर कार्रवाई का मुद्दा भी।
—————
कोड
बाइक सवार युवक, दो महिलाएं कैद
रूदपुर। सीओ विभव सैनी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही हैं और एक फुटेज में बाइक पर एक युवक और दो संदिग्ध महिलाओं की भूमिका सदेह के घेरे में है, क्योंकि जिस शॉल में बच्ची लिपटी पाई गई। वैसा ही शॉल दिखाई दे रहा है। साथ ही वापस जाते वक्त खाली हाथ था और संदिग्ध काफी देर तक घटना स्थल संदिग्ध प्रतीत हो रहे है। जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी कर खुलासा किया जाएगा।
——————-
