सड़क हादसा:-बाइक सवार मामा-भांजे की दर्दनाक मौत
-रेलवे स्टेशन से लौट रहे थे मामा-भांजा
-परिवार में मचा कोहराम,डंपर ने मारी टक्कर
खबर तफ्तीश,रुद्रपुर।
शुक्रवार की देर रात्रि उस वक्त एक दर्दनाक हादसा हुआ। ज ब मामा-भांजा किसी रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर वापस घर लौट रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
जानकारी के अनुसार गांव सहजनी निवासी 22 वर्षीय रोहित चौहान शुक्रवा र की रात्रि दस बजे अपने मामा 46 वर्षीय अक्षय लाल चौहान के साथ अपने रिश्तेदार देवरिया यूपी निवासी को रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर वापस बाइक से घर लौट रहे थे कि तभी अचानक बगवाड़ा चौकी इलाके के समीप तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतनी हृदयविदारक था कि बाइक सवार मामा-भांजा छिटककर हाईवे पर गिरे और लहूलुहान हालत में तड़पने लगे। जिसे देख राहगीर घटनास्थल की तरफ दौड़े और फौरन 108 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा या। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है।
