साइबर क्राइम की सुनामी,पांच सालों में 1152 मामले दर्ज
-हर साल बेकाबू हो रहा है ठगी का आंकड़ा
-वर्ष 2021 से बेतहाशा हो रही है वृद्धि
खबर तफ्तीशरुद्रपुर।
एक वक्त था कि लूट या डकैती के लिए बदमाश संगठित होकर आते थे और लूट की वारदात को अंजाम देते थे, लेकिन आधुनिकता की दौर में अपराध भी आधुनिक हो गया है। वर्ष 2021 के बाद साइबर ठगी की ऐसी सुनामी आई कि हर कोई इसका शिकार होता जा रहा है और साइबर पुलिस भी बेबस दिखने लगी है। ऐसा कोई साल नहीं होता है। जहां साइबर ठगी के मामलों में बेहताशा वृद्धि नहीं हो रही है। जिसकी रोकथाम करने में सरकारी सिस्टम फेल हो गया।
दरअसल वर्ष 2019 तक आधुनिक अपराध बहुत कम देखने को मिलता था और उस वक्त ज्यादातर संगीन घटनाएं गिरोह बंद बदमाशों द्वारा होता था। जिसका खुलासा भी पुलिस कर देती थी,लेकिन वर्ष 2021 में साइबर अपराध में बेहताशा वृद्धि हुई और हर साल साइबर ठगी का आंकड़ा बढ़ता गया। आंकड़ों के अनुसार सिर्फ ऊधमसिंह नगर में वर्ष 2021 में 85 मामले,वर्ष 2022 में 142 मामले,वर्ष 2023 में 193 मामले,वर्ष 2024 में 246 मामले,वर्ष 2025 में 151 मामले और वर्ष 2026 अक्टूबर माह तक 335 मामले पंजीकृत किए है। इन मामलों में हजारों से लेकर लाखों तक की साइबर ठगी के मामले पंजीकृत है। यानी पिछले पांच सालों में 1152 मामले पंजीकृत हुए और साइबर पुलिस या फिर साइबर सेल। 20 फीसदी मामलों का पर्दाफाश तक नहीं कर पाई और साइबर अपराधी बेफ्रिक होकर लूट खसोट मचा रहे है और पुलिस बेबस दिख रही है।
—————
कोड
तस्दीक करना होता है बेहद मुश्किल
रुद्रपुर। साइबर विशेषज्ञों का मानना है कि साइबर अपराध एक ऐसा अपराध है कि जिसमें अपराधी कौन है। इसका पता लगाना बे हद मुश्किल होता है,क्योकि यह एक संगठित गिरोह है। जो कई प्रकार के हथकंडे अपनाकर साइबर ठगी करता है और फिर गिरोह के म्यूल खातों के माध्यम से साइबर ठगी की रकम को खातों से निकालकर निवेश कर देता है। खातों की कतार भी इतनी लंबी होती है कि उसकी तस्दीक करना भी मुश्किल है और कई माह तक जांच चलती है और साइबर अपराधी अपनी पहचान तक भी मि टा देता है।
—————-
कोड
सिर्फ सूझबूझ और सतर्कता ही बेहतर उपाय
रुद्रपुर। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि साइबर अपराध वास्तव में एक आधुनिक तकनीकी अपराध है और देश-विदेश में कई प्रकार के ऐसे ऐप भी मुहैया हो रहे है। जिनका इस्तेमाल साइबर अपराधी कर रहे है। यह भी सही है कि म्यूल खातों से ठगी की रकम की निकासी होती है। इसलिए साइबर टीम ने म्यूल खातों पर शिकंजा कसना शुरू किया है। बावजूद इसके हमेशा साइबर ठग शिकार की मनोदशा के मुताबिक अपराध करते है और सूझबूझ-सतर्कता ही रोकथाम का बेहतर माध्यम बन सकता है।
——————-
फोटो परिचय 12 आरडीपी 01पी। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन
