Headlines

गले में जूते की माला,हाथ में बैनर,एसएसपी से लगाई गुहार

गले में जूते की माला,हाथ में बैनर,एसएसपी से लगाई गुहार
-बाजपुर दंपत्ति से हुई 2.15 लाख की ठगी
-मानव हत्या-बेटी बचाओ का उठा चुके है मुद्दा
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
गले में जूते की माला पहनकर मानव हत्या और बेटी बचाओ का नारा देने वाले बाजपुर के दंपत्ति खुद ही लाखों की ठगी का शिकार हो गया और जब पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। तो उसी अंदाज में दंपत्ति पुलिस कार्यालय पहुंचा और गले में जूते की माला,हाथ में बैनर लेकर कार्रवाई का मुद्दा उठाने लगा। जिसे देख कर पुलिस अधिकारी आते है और शिकायती पत्र लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। दंपत्ति ने आगाह किया यदि पुलिस ने जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की। तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएंगा।
मंगलवार की दोपहर को बाजपुर के रहने वाले दंपत्ति ओम प्रकाश वर्मा और मीरा वर्मा पुलिस कार्यालय आते है। जहां महिला हाथ में सीएम से गुहार लगाते एक बैनर और सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश ने गले में जूतों की माला पहनाकर अपना आक्रोश जताया। उनका कहना था कि 26 दिसंबर 2024 को उनके द्वारा मैक्रोनी पास्ता का प्लांट लगाने के लिए नोएडा की एक इंजीनियरिंग कंपनी से संपर्क किया और बातचीत के बाद तीन लाख रुपये तीन लाख रुपये का भुगतान भी किया और लिखित समझौता भी हुआ। फर्म संचालक द्वारा आश्वासन दिया था कि फर्म एक साल तक निर्मित माल भी खरीदा और प्रति किलो का फायदा भी होगा। भुगतान के बाद भी कार्य शुरू नहीं हुआ और फर्म संचालक पर दबाव बनाया। तो अभियुक्त द्वारा आईएएस भाई होने का रौब दिखाने लगे और धमकाया कि रकम वापस मांगी। तो हत्या या फिर जेल भिजवा दिया जाएंगा। बताया कि काफी जद्दोजहद के बाद महज 85 हजार रुपये वापस हुए और दंपत्ति पिछले 18 माह से थाना- चौकी के चक्कर काट रहे है,लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आगाह किया कि यदि आरोपी फर्म संचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। तो पुलिस कार्यालय के सामने जूते की माला पहनकर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *