फर्जी शस्त्र लाइसेंस:-ऊधमसिंह नगर पुलिस की सबसे बड़ी रिकवरी
-94फर्जी लाइसेंस सहित 108 संदिग्ध हथियार जब्त
-119 शस्त्र कराएं गए जमा,एसएसपी ने किया खुलासा
खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।
-लंबी तफ्तीश और शस्त्र लाइसेंस के सत्यापन के बाद आखिरकार ऊधमसिंह नगर पुलिस ने फर्जी लाइसेंस सहित हथियारों की सबसे बड़ी बरामदगी की है और भारी संख्या में संदिग्ध हत्यारों को जमा भी कराया और बडी तादाद में संदिग्ध हथियारों को जब्त किया। एसएसपी का दावा है कि अभी फर्जी शस्त्र लाइसेंस और जब्त हथियारों की तस्दीक की कार्रवाई चल रही है और जल्द ही शस्त्र धारकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी भी हो सकती है।
मंगलवार को खुलासा करते हुए एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि पिछले तीन माह पहले ऊधमसिंह नगर में फर्जी शस्त्र लाइसेंस और ऑटोमेटिक हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह की दस्तक होने की जानकारी मिली और फौरन पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने सबसे पहले बाहरी राज्यों से बनाए गए 678 शस्त्र लाइसेंस को चिह्नित किया और 678 लाइसे स का सत्यापन शुरू किया। पुख्ता सबूत के आधार पर ऊधमसिंह नगर पुलिस यह मान चुकी थी कि वास्तव में जिले में फर्जी शस्त्र लाइसेंस और हथियार सप्लाई का गिरोह सक्रिय है। जिसके आधार पर संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सबसे पहले 94 लाइसेंस जब्त किये और फिर 108 संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस जब्त करते हुए 119 हथियारों को संबंधित थाना-कोतवाली में जमा करवाएं। बताया कि अभी तक पुलिस ने 626 शस्त्र लाइसेंस का सत्यापन पूर्ण किया है और 52 लाइसेंस का सत्यापन प्रचलित है। एसएसपी का दावा है कि जब्त किये गए राइफल, बंदूक, पिस्टल और रिवाल्वर पूर्णतया फर्जी शस्त्र लाइसेंस पर खरीदे गए अवैध हथियार है। कहा कि अब पुलिस जब्त हथियारों के हकदार की तस्दीक करेगी और दस्तावेज देने में आनाकानी की। तो सभी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी भी होगी।
—/-/////
–कोतवाली जसपुर
-कुल लाइसेंस : 27
– सत्यापित : 27
– कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 03
– जमा कराए गए शस्त्र : 05
* संदिग्ध चिन्हित : 03
————–
2-कोतवाली कुण्डा
-कुल लाइसेंस : 12
– सत्यापित : 12
– शेष : 0
– कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 05
– जमा कराए गए शस्त्र : 09
– संदिग्ध चिन्हित : 07
————-
3-कोतवाली काशीपुर
-कुल लाइसेंस : 66
– सत्यापित : 63
– शेष : 03
– कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 07
– जमा कराए गए शस्त्र : 10
– संदिग्ध चिन्हित : 07
—————-
4-कोतवाली आईटीआई
-कुल लाइसेंस : 65
– सत्यापित : 42
– शेष : 23
– कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 03
– जमा कराए गए शस्त्र : 03
– संदिग्ध चिन्हित : 03
—————
5-कोतवाली बाजपुर
-कुल लाइसेंस : 131
– सत्यापित : 119
– शेष : 12
– कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 39
– जमा कराए गए शस्त्र : 43
– संदिग्ध चिन्हित : 39
————–
6-थाना केलाखेड़ा
-कुल लाइसेंस : 25
– सत्यापित : 25
– कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 09
– जमा कराए गए शस्त्र : 12
– संदिग्ध चिन्हित : 12
—————-
7-कोतवाली गदरपुर
– कुल लाइसेंस : 40
– सत्यापित : 38
– शेष : 02
– कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 10
– जमा कराए गए शस्त्र : 13
– संदिग्ध चिन्हित : 10
—————-
8-थाना दिनेशपुर
-कुल लाइसेंस : 17
– सत्यापित : 14
– शेष : 03
– कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 02
– जमा कराए गए शस्त्र : 03
– संदिग्ध चिन्हित : 03
————–
9-कोतवाली पन्तनगर
-कुल लाइसेंस : 30
– सत्यापित : 30
– कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 0
– जमा कराए गए शस्त्र : 01
– संदिग्ध चिन्हित : 01
—————-
10-कोतवाली ट्रांजिट कैम्प
-कुल लाइसेंस : 22
– सत्यापित : 19
– शेष : 03
– जमा कराए गए शस्त्र : 01
– संदिग्ध चिन्हित : 01
—————
11-कोतवाली रुद्रपुर
-कुल लाइसेंस : 47
– सत्यापित : 45
– शेष : 02
– कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 03
– जमा कराए गए शस्त्र : 01
– संदिग्ध चिन्हित : 04
————–
12-कोतवाली किच्छा
– कुल लाइसेंस : 34
– सत्यापित : 34
– जमा कराए गए शस्त्र : 02
13-थाना पुलभट्टा
– कुल लाइसेंस : 05
– सत्यापित : 05
————–
14-कोतवाली सितारगंज
– कुल लाइसेंस : 41
– सत्यापित : 41
– कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 06
– जमा कराए गए शस्त्र : 09
– संदिग्ध चिन्हित : 11
————–
15-कोतवाली खटीमा
कुल लाइसेंस : 74
– सत्यापित : 72
– शेष : 02
————
16-थाना झनकईया
– कुल लाइसेंस : 18
– सत्यापित : 18
——————–