Headlines

बागी हत्याकांड:-तमंचों के साथ गिरफ्तार हुए शिप्पी-गट्टी

बागी हत्याकांड:-तमंचों के साथ गिरफ्तार हुए शिप्पी-गट्टी

-हत्याकांड में आया था अभियुक्तों का नाम

-पुलिस ने अभियुक्तों पर किया मुकदमा दर्ज

ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।

रुद्रपुर मुख्य बाजार के रहने वाले 18 वर्षीय विक्रांत बागी हत्याकांड में उजागर हुए नाम सिप्पी और गट्टी को आखिर कार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और दो तमंचे भी बरामद किये है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

बताते चले कि 26 जून की शाम को मुख्य बाजार निवासी 18 वर्षीय विक्रांत बागी अपने दोस्त के साथ लालपुर दोस्त की पार्टी में गया था कि रात्रि के वक्त बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरु कर दी। तीन गोली विक्रांत उर्फ बागी को लगी और आनन फानन में उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। हत्या कांड के वक्त चश्मदीदों का कहना था कि बंटी ठाकुर के अलावा वार्ड-सात शिवनगर निवासी सिप्पी सागर उर्फ राजीव सागर और अंकित सागर उर्फ गट्टी भी हत्याकांड के वक्त मौके पर मुस्तैद थे और हत्याकांड में अभियुक्तों की भूमि का है। शनिवार की शाम को रम्पुरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार और बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार कोहली संयुक्त चेकिग कर रहे थे कि तभी सूचना मिली कि दो बदमाश ब्लॉक रोड पर देखे गए है। आशंका जताई कि अभियुक्तों के पास तमंचे या फिर पिस्टल भी हो सकती है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ब्लॉक रोड पर घेराबंदी कर सिप्पी और गट्टी को दबोच लिया और अभियुक्तों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे और जिंदा कारतूस भी बरामद किये। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह रात के अंधेरे में सीमावर्ती यूपी सीमा को पार करने का प्रयास कर रहे थे। पूछताछ में यह भी पता चला है कि विक्रांत हत्याकांड से पहले इसी ग्रुप के बीच झगड़ा हुआ था और मामले में वह जेल भी जा चुके है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश कर दिया और हत्याकांड में अभियुक्तों की क्या भूमिका है। इसकी भी तफ्तीश शुरू कर दी हे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *