कारोबारी से खरीदा चावल,नहीं दिया 30.49 लाख रुपये बकाया
-2.58 करोड़ कीमत का किया था चावल निर्यात
-तहरीर के आधार पर पुलिस ने किया मुकदमा
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
कोतवाली इलाके के रहने वाले एक चावल कारोबारी को चावल निर्यात करने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। बताया कि कारोबारी से करोडों का चावल निर्यात किया था और अभियुक्तों ने बकाया रकम नहीं दी और जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार मॉडल कॉलोनी निवासी श्याम भनोट ने बताया कि उसकी गणपति इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है और वह चावल निर्यात का कारोबार करता है। वर्ष 2019 को कुरुक्षेत्र हरियाणा के रहने वाले राजीव वालिया और रवि वालिया और सत्य प्रकाश वालिया मुलाकात करते है और खुद को निगमा ट्रेडिग कंपनी का प्रॉपराइटर और निदेशक बता रहे थे। अभियुक्तों ने कहा कि यदि वह अपना चावल निर्यात करते है,तो वह साइलेस पार्टनर बनकर धंधा करेगे। बातों पर विश्वास करते हुए सात मई 2019 से 20 मार्च 2022 तक अभियुक्तों को 2.58 करोड़ रुपये का चावल काशीपुर स्थित फर्म को निर्यात कर दिया। जिसका भुगतान भी हुआ, लेकिन अभियुक्तों पर 30.49 लाख रुपये का बकाया रह गया। बार-बार तगादा करने पर अभियुक्तों द्वारा जा न से मारने की धमकी दी और देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
—————————