Headlines

भैंस चोरी प्रकरण:-पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर

भैंस चोरी प्रकरण:-पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर

-हालत नाजुक,जिला अस्पताल कराया भर्ती
-गदरपुर पुलिस की कार्रवाई सा था खफा
ख़बर तफ्तीश,रुद्रपुर/गदरपुर।
-थाना गदरपुर परिसर के अंदर एक पशुपालक द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पशु पालक की तीन भैंस चोरी हो चुकी थी। आरोप था कि पुलिस मामले को लेकर गंभीर नहीं थी। यहीं कारण है कि पुलिस की कार्यशैली से खफा पशुपालक कोतवाली जाता है और पुलिस कर्मियों के सामने जहरीला पदार्थ खा लेता है। जिसे देखकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
बताते चले कि गांव बमनपुरी निवासी पशुपालक राजेंद्र सिंह की पिछले कुछ दिन पहले तीन भैंस चोरी हो गई थी और पशु पालक द्वारा तहरीर देकर मुकदमा भी पंजीकृत कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ अभियुक्तों की गिरफ्तारी और वाहन बरामदगी का दावा किया था। बावजूद इसके पशुपालक पुलिस की इ स कार्रवाई से संतुष्ठ नहीं था और उसने एसएसपी को भी शिकायती पत्र देकर कार्रवाई का मुद्दा उठाया। आरोप था कि कुछ पुलिसकर्मी उस पर समझौता करने का दबाव बनाने और दुर्व्यवहार भी करते है। जिस कारण पशुपालक ने पुलिस की कार्रवाई और कार्यशैली पर संदेह जताते हुए भैंस चोरी प्रकरण में लगातार पैरवी कर रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह दस बजे पशुपालक राजेंद्र सिंह गदरपुर कोतवाली जाता है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाता है कि पुलिस का खुलासा संतोषजनक नहीं है और अभी तक चोरी भैंस का कोई सुराग नहीं लगा। इतना कहते ही पशुपालक ने पुलिसकर्मियों के सामने जहर खा लिया और धड़ाम से जमीन पर गिर गया। जिसे देखकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में नजदीक सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पशुपालक की हालत नाजुक बनी हुई है।
———————–
कोट
बोले थाना प्रभारी:-पुलिस कर चुकी है पर्दाफाश
रुद्रपुर। गदरपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि पशुपालक की तहरीर पर पुलिस ने फौरन चोरी का मुकदमा पंजीकृत किया और सीसीटीवी कैमरे के आधार पर भैंस चोरी के दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर एक वाहन भी बरामद किया था। साथ ही 75 हजार रुपये की रिकवरी भी की थी। पुलिस द्वारा हर कार्रवाई की जानकारी पशुपालक को भी दी गई थी। ऐसे में पशुपालक द्वारा बार-बार आकर भैंस बरामदगी का दबाव बनाया जा रहा था। बावजूद इसके पुलिस की तफ्तीश अभी भी जारी है।
——————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *