तीन मोबाइल झपट्टा मार गिरफ्तार,मोबाइल भी बरामद
-थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला
-बाइक भी सीज,न्यायालय में किया पेश
ख़बर तफ्तीश,रुद्रपुर।
थाना ट्रांजिट कैंप इलाके मोबाइल लूटने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और एक मोबाइल भी बरामद किया। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है।
थाना प्रभारी ट्रांजिट कैंप धर्मवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि सोमवार की देर शाम पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों को लेकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। तभी बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बिलासपुर निवासी कुनाल शर्मा, गोविन्द सिंह और सनी साहनी को दबोच लिया और मोबाइल भी बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि तीन दिन पहले ही बाइक सवार आरोपियों ने एक व्यक्ति को मोबाइल छीन लिया था और पुन: मोबाइल लूटने की कोशिश बनाकर निकले थे। पुलिस ने बाइक संख्या यूके 06 बीक्यू 3818 को भी सीज कर दिया और अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया।
——————-