Headlines

हैदराबाद से पांच करोड़ की चोरी,रुद्रपुर रोडवेज से पकड़े शातिर चोर

हैदराबाद से पांच करोड़ की चोरी,रुद्रपुर रोडवेज से पकड़े शातिर चोर

-नेपाली दंपत्ति है आरोपी,भारी मात्रा में जेवर बरामद
-यूपी-कोतवाली पुलिस ने चलाया ज्वाइंट ऑपरेशन

खबर तफ्तीश,रुद्रपुर।
-हैदराबाद तेलंगाना के रिहायशी कॉलोनी से हुई पांच करोड़ रुपये कीमत के जेवरात चोरी प्रकरण का पर्दाफाश करते हुए यूपी और कोतवाली पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाते हुए रोडवेज की बस रोकी और नेपाली दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया,जबकि एक महिला से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी के जेवरात भी बरामद किये और यूपी पुलिस ने अभियुक्तों से पूछताछ शुरू कर दी। गनीमत यह रही कि एसएसपी को समय रहते इंतला मिली और फौरन एसओजी को सक्रिय कर दिया। यहीं कारण है कि एक बड़ी चोरी के आरोपी नेपाल भागने में सफल नहीं पाएं।
बताते चले कि छह जून को हैदराबाद के तेलंगाना स्थित हिल राइज विलास कॉलोनी के रहने वाले नामी कारोबारी के घर नेपाली दंपत्ति ने गिरोह के साथ मिलकर पांच करोड़ कीमत के जेवरात चोरी कर फरार हो गए थे। जिसके बाद से ही तेलंगाना पुलिस अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। सर्विलांस और मैनुअल तफ्तीश में पता चला कि दंपत्ति नेपाल भागने की कोशिश कर सकते है। जिसको लेकर तेलंगाना के एक आईपीएस ने ऊधमसिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति कुंभार से संपर्क साधा और फोटो भी साझा की। बस क्या था आठ जून की मध्यरात्रि बिलासपुर यूपी पुलिस और एसएसपी अजय गणपति कुंभार की मौजूदगी में रुद्रपुर की एसओजी सक्रिय हो गई और एक रोडवेज बस को सीमावर्ती बॉर्डर पर रोक दिया गया। घेराबंदी देख एक दंपत्ति दो बड़े बैग लेकर उतरी। वैसे ही पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि युवक का नाम कमल शाही जिला केलाली गांव मोहन्याल नेपाल व विमला शाही जिला केलाली गांव बर्दगोरिया नेपाल को गिरफ्तार कर लिया,जबकि एक हिरासत में ली गई महिला से पूछताछ शुरू कर दी है। इसी दौरान पुलिस ने दो बैग खोले। तो भारी मात्रा में हीरे जडित सोने के आभूषण बरामद हुए। जिनकी की मत चार करोड़ के करीब आंकी जा रही है। जिसके बाद एसएसपी की मौजूदगी में अभियुक्तों को बिलासपुर यूपी के सुपुर्द कर दिया। गनीमत यह रही कि एसएसपी ने सूचना को गंभीरता से लिया और एसओजी के साथ मिलकर पर्दाफाश कर दिया। वरना शायद नेपाल भाग जाने के बाद अभियुक्तों की गिरफ्तारी करना संभव नहीं होता।
———————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *