-तलवार के प्रहार से कार भी क्षतिग्रस्त
-सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायर
रुद्रपुर। प्रीत विहार कॉलोनी में बहनोई द्वारा साले पर जानलेवा हमले की कोशिश करना और तलवार के प्रहार से कार को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को भी साक्ष्य माना।
जानकारी के अनुसार वार्ड-तेरह रेशम बाड़ी निवासी रिहान ने बताया कि रिश्ते में सा ला कादिर एक जून की दोपहर डेढ़ बजे हाथ में तलवार लहराते हुए आता है और उस के साथ अभद्रता करते हुए तलवार से जानलेवा हमले का प्रयास करता है। द्यातक इ रादे को भांपते हुए उसने गेट बंद कर अपनी जान बचाई। तो आरोपी ने घर के बाहर खड़ी कार पर तलवार से प्रहार कर दिया। जिससे उसे डेढ़ लाख रुपये का नुकसान भी हुआ। साथ ही ऐलान किया कि जब तक वह हत्या नहीं कर देगा। वह चैन से नहीं बैठेगा। पीड़ित ने आशंका जताई कि आरोपी हमेशा तलवार व तमंचा रखता है और कभी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर अभियुक्त की तलाश तेज कर दी है।
।