Headlines

अद्योषिक विद्युत कटौती पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा

 

अद्योषिक विद्युत कटौती पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा

-डी.जी.एम कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

-बिजली व्यवस्था में सुधार का उठाया मुद्दा

ख्रबर तफ्तीश,रुद्रपुर।एक ओर जहां लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे है। वहीं अद्योषित विद्युत कटौती के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कांग्रेसियों ने डी.जी.एम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और बिजली व्यवस्था सुधारने का मुद्दा उठाया। उनका कह ना था कि विभाग ठंड के मौसम में सभी व्यवस्था क्यों नहीं पूर्ण करता है। आगाह किया कि यदि विद्युत व्यवस्था सुचारू नहीं होती है। तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

कांग्रेसियों का कहना था कि शहर के कई वार्डों व कॉलोनियों में पिछले कुछ दिनों से आठ से दस घंटे की अद्योषित विद्युत कटौती हो रही है। भीषण गर्मी में जनता का बुरा हाल है। वहीं व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। बिजली कटौती के कारण हर व्यक्ति परेशान है। कहा कि गर्मी के मौसम में विद्युत की डिमांड स्वाभाविक रूप से बढ जाती है,लेकिन विभाग बिजली देने में पूर्णतया विफल हो चुका है। आरोप था कि जितनी सजगता विभाग स्मार्ट मीटर लगाने में दिखा रहे है। वही सक्रियता बिजली व्यवस्था सुधार में लगाना चाहिए। स्मार्ट मीटर गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का कार्य कर रही है। आगाह किया कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होता है और जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाते है। तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर कांग्रेस नेता संजय जुनेजा, पार्षद सौरभ राज बेहड़, मोहन लाल खेड़ा,पार्षद शुभम शर्मा, पार्षद इंद्रजीत सिंह, पार्षद सौरभ शर्मा, पार्षद गौरव गिरी, पार्षद अशफाक अंसारी, पार्षद प्रवेश कुरैशी, साजिद खान, मोनिका ढाली, रणजीत राणा,अनंत विश्नोई, राजेंद्र मिश्रा, राजू कोली, पार्षद रिजवान खान, समप्रीत ग्रोवर, विक्की विर्क,विजय पुजारा, राकेश कोली, सोहेल खान, आकाश यादव,अमर कश्यप,शुभम ठाकुर, विवेक यादव, योगेश शर्मा, प्रदीप कश्यप, दीपक मौर्य,अजय सिंह, सोनू गुप्ता, तुषार वर्मा, कुणाल शर्मा,प्रदीप शर्मा, भगवान दास आदि मौजूद रहे।

————————–

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *