Headlines

ग्यारह चोरी की बाइक सहित पांच ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

ग्यारह चोरी की बाइक सहित पांच ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

-ट्रांजिटकैप-खटीमा से चुराई थी बाइक
-एसएसपी ने किया पर्दाफाश,न्यायालय में पेश
संवाददाता,रुद्रपुर।
अमृत विचार:-थाना ट्रांजिट कैंप और खटीमा पुलिस द्वारा ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा कसते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया,जबकि उनकी निशानदेही पर ग्यारह चोरी की बाइक भी बरामद की। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है।
खुलासा करते हुए एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि पिछले कुछ माह से थाना ट्रांजिट कैंप और थाना खटीमा इलाके में बाइक चोरी की घटनाएं हो रही थी। चोरी प्रकरण को लेकर फौरन एक-एक टीम का गठन किया गया और सुरागरसी-पतारसी प्रारंभ कर दी। सीसीटीवी कैमरे,तकनीकी साक्ष्य का विश्ले षण में काफी अहम जानकारी मिली। दो जून को ट्रांजिट कैंप पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने गणेशपुर रोड स्थित खंडहर में दबिश दी और डबल ट्रांसफार्मर कृष्णा कॉलोनी निवासी सचिन पाल,विवेक नगर निवासी अरुण पाल और ठाकुरनगर निवासी आशीष श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया और अभियुक्तों की निशानदेही पर पांच चोरी की बाइक भी बरामद की। इसके अलावा दो जून को ही खटीमा पुलिस को भी कुछ संदिग्धों की सूचना मिली और ग्राम सुजियां जाने वाले मार्ग पर अभियुक्त फरमान उर्फ फुकना को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त का एक साथी चांदनी वार्ड दो नेपाल निवासी पवन धामी का नाम सामने आया और पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए निशानदेही पर छह चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया।
——————-
इंसेट
खंडहर-झाड़ियों बना रही थी छुपाई स्थल
रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से हुई पूछताछ में पता चला कि जैसे ही थाना इलाके से बाइक चोरी होती थी। वैसे ही गणेशपुर रोड स्थित एक पुराने खंडहर में बाइक छिपा दी जाती थी और फिर नंबर प्लेट और चेसिस नंबर को मिटाकर गोपनीय मार्गो से यूपी पहुंचाया जाता है। वहीं खटीमा पुलिस द्वारा भी यह बताया कि अभियुक्त फरमान व पवन भी बाइक चोरी करते थे और घनी झाडियों के बीच छिपाकर देते थे। मामला ठंडा होने पर नेटवर्क के माध्यम से बाइक को ठिकाने लगाया जाता था।
——————
इंसेट
नेपाल भेजी जाती थी चोरी की बाइक
रुद्रपुर। खटीमा-बनबसा बॉर्डर होने के कारण फरमान बाइक चोरी करता था और उसका साथी पवन धामी चोरी की बाइक को झाड़ियों में छिपाकर रख देता है और फिर वार्ड-दो चांदनी नेपाल निवासी होने के कारण अक्सर नेपाल जाकर चोरी की बाइक को ठिकाने लगाने की प्लानिंग करता था। यहीं कारण है कि चोरी की बाइक का कोई सुराग नहीं लग पता था।
——————-
फोटो परिचय-03आरडीपी01पी-बाइक चोरों के साथ पुलिस टीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *