भगवती मजदूरों के समर्थन में आए कांग्रेस नेता पनेरू

भगवती मजदूरों के समर्थन में आए कांग्रेस नेता पनेरू

एएलसी दफ्तर पर गरजे श्रमिक

– अवैधानिक लेऑफ रद्द कराने की उठाई मांग

खबर तफ्तीश, रुद्रपुर

भगवती प्रोडक्ट्स कंपनी की ओर से घोषित अवैधानिक लेऑफ रद्द करवाने और न्यूनतम वेतनमान लागू कराने को लेकर कांग्रेस नेता हरीश पनेरू ने  इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष नंदन सिंह के साथ एएलसी दफ्तर पहुंचे और जमकर भड़ास निकाली।  कहा कि एक तरफ भगवती प्रबंधन ने गैर कानूनी रूप से प्लांट के एक हिस्से को मंजुश्री कंपनी को किराए पर दे दिया। वहीं दूसरी ओर श्रमिकों को अविधिक लेऑफ देकर उनके पेट पर लात मार दी। न्यूनतम वेतनमान लागू करने का औद्योगिक विवाद जारी है। इस बीच प्रबंधन ने अचानक प्लांट में एक नोटिस चस्पा करके 1 जुलाई से 14 अगस्त 2026 तक की लंबी अवधि के लिए अविधिक लेऑफ घोषित कर दिय।

इससे पहले से ही बेहद कम वेतन की मार झेलते भगवती श्रमिकों के लिए बेहद संकट पूर्ण स्थिति पैदा हो गई है। उपाध्यक्ष पूजा पांडे ने कहा कि भगवती प्रबंधन ने 27 दिसंबर 2018 को ऐसे ही अचानक अवैधानिक रूप से 303 श्रमिकों की छंटनी कर दी गई थी, 47 श्रमिकों को अवैध लेऑफ देकर लंबे समय तक बैठा रखा था। जबकि एक श्रमिक को निलंबित कर दिया गया था। इस अवसर पर सूरज बोरा, भुवन गुणवंत, शिवम गुप्ता, नीतू आर्या, आरती शाह, रेहाना बी, हर्षवर्धन सिंह, राहुल सिंह, अर्जुन सिंह, नीरज जोशी, भुवन जोशी, प्रकाश सिंह, हेम जोशी समेत कई श्रमिक मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *