दलित दंपत्ति पर हमला,भडक उठे भीम आर्मी कार्यकर्ता

-कोतवाली में हंगामा,धरने पर बैठी महिला

-सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप

खबर तफ्तीश,रुद्रपुर।

अमृत विचार:-26 अक्टूबर को दलित दंपत्ति पर हुए जानलेवा हमला मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस पर सत्ताधारी नेताओं को बचाने का आरोप लगाते हुए गुस्साए भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर में हंगामा काटा और धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस से पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा उठाया।

बताते चले कि प्रीत विहार कॉलोनी निवासी कामनी देवी ने बताया कि उस का पडोसी शिव अक्सर गंदा पानी फेंक कर परेशान करता है और 26 अक्टूबर की शाम को जब नाराजगी जताई। तो शिवम अपने पिता दीन दयाल,मां नीलम और बहन सुमन को लेकर आया और एक राय होकर तलवार से हमला बोल दिया। जब पति संजीव ने बीच बचाव की कोशिश की। तो हमलावरों ने उसके सिर पर तलवार से प्रहार किया और पति के दोनों पैर तोड़ डाले। आरोप था कि हमलावर बार-बार जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर रहे थे। हालत इतनी नाजुक थी कि घायलों को हल्द्वानी रेफर किया। रविवार की दोपहर को भीम आर्मी के नेता सतेंद्र कुमार के साथ कार्यकर्ता और घायल कामनी परिवार के साथ कोतवाली रुद्रपुर पहुंचे और पुलिस पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप मढ़ना शुरु कर दिया। आरोप था कि हमला वर सत्ताधारी पार्टी का नेता है और खुलेआम गुंडई करता है। बावजूद इस के पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हंगामे के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया। कोतवाल संजय पाठक ने आश्वासन दिया कि पुलिस जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

——————–