राजेश हत्याकांड:-प्राण द्यातक हमले के तीन अभियुक्त दबोचे
-मामूली विवाद के बाद हुई थी खूनी वारदात
-पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय में किया पेश
खबर तफ्तीश,रुद्रपुर।
30 अक्टूबर को मामूली विवाद के बाद हुई खूनी वारदात के तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने माना कि बाइक भिड़ंत के बाद आपसी विवाद हुआ था। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया है।
सीओ सदर विभव सैनी ने बताया कि 30 अक्टूबर की रात्रि साढ़े बारह बजे रोडवेज के समीप स्थित एक चाय की दुकान के सामने बाइक भिड़ंत के बाद मामूली विवाद हुआ था। विवाद के बाद मूलरूप से ग्राम भटौली मासी चौखुटिया अल्मोड़ा व हाल निवासी सिद्व बार गली निवासी चेतन वर्मा, समर गोपालपुर रोहतक हरियाणा निवासी प्रेम प्रशांत सिंह और गांव खेड़ा सरदाना मेरठ यूपी निवासी गौरव कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर रम्पुरा बस्ती निवासी राजेश कुमार को घेर लिया और लोहे की राड व पत्थर से सिर पर कई वार किए थे। घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। ज हां 31 अक्टूबर शनिवार को राजेश की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया और सीसीटीवी कैमरे के आधार पर नामजद तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी आवास विकास चौकी इलाके से की और फरारी में प्रयुक्त बाइक संख्या यूपी 21 डी एफ 3724 को भी बरामद क र न्यायालय में पेश कर दिया है।
——————-
कोड
फॉरेंसिक-पुलिस ने किया मौका मुआयना
रुद्रपुर। राजेश हत्याकांड प्रकरण को लेकर पुलिस-फॉरेसिक टीम ने रविवार की दोपहर को हत्याकांड के तीन अभियुक्तों के साथ रोडवेज स्थित घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और मौके पर वह पत्थर भी बरामद किया। जिससे राजेश के सिर पर कई प्रहार किए थे। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने कई अहम साक्ष्य में इकठ्ठा किए और पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सुरक्षित की।
——————-
कोड
हत्याकांड की जारी रहेगी तफ्तीश
रुद्रपुर। सीओ विभव सैनी ने बताया कि प्रारंभिक तफ्तीश के आधार पर राजेश हत्याकांड के तीन नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है और फॉरेंसिक व पुलिस ने कई अहम साक्ष्य भी जुटाएं है। चर्चा के अनुसार विवाद के दौरान कुल पांच लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। जिस को ध्यान में रखते हुए पुलिस की तफ्तीश जारी रहेगी और किसी भी व्यक्ति का नाम सामने आने पर गिरफ्तारी की जाएंगी।
—————–
