डेसिबल सीमा-तेज ध्वनि के उतारे गए कई लाउडस्पीकर
-जिले भर में पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान
-22 लाउडस्पीकर उतारे,आठ का किया चालान
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति कुंभार के आदेश पर जिला पुलिस ने डेसिबल सीमा और तेज ध्वनि वाले लाउडस्पीकर के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया और प्रतिबंधित लाउड स्पीकर को नीचे उतर दिया। पुलिस ने पुलिस एक्ट के तहत भी चालानी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान जिले भर में 22 प्रतिबंधित तेज ध्वनि वाले लाउड स्पीकर नीचे उतारे गए और आठ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई हुई। इसके अलावा लिखित में पत्र भी लिया।
बुधवार को एसएसपी के आदेश पर जिले भर में मंगलवार की रात्रि दस बजे और सुबह छह बजे से डेसिबल सीमा का कड़ाई से पालन कराने का आदेश दिया। जिसके तहत पुलिस ने अभियान चलाया और पाया कि थाना-कोतवाली इलाके में बड़े पैमाने पर मस्जिदों में तेज ध्वनि के प्रतिबंधित लाउड स्पीकर लगे हुए है और ज्यादातर लाउड स्पीकर शैक्षणिक संस्थानों,हॉस्पिटल,रिहायशी इलाके और साइलेंस जोन के समीप लगे हुए है। जिसके बाद कोतवाली जसपुर ने दो,का शीपुर ने एक,कोतवाली आईटीआई ने दो,थाना कैलाखेड़ा ने दो,कोतवाली किच्छा ने सात और चार पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई,थाना नानकमत्ता ने एक,कोतवाली खटीमा ने सात लाउड स्पीकर और चार चालानी कार्रवाई की। ज्यादातर तेज ध्वनि वाले लाउडस्पीकर मस्जिद की मीनार पर लगे हुए थे। एसएसपी ने बताया कि तेज ध्वनि वाले प्रतिबंधित लाउड स्पीकर को हटाने का आदेश सुप्रीम कोर्ट का फैसला है और पुलिस कानून व्यवस्था,आपसी सौहार्द के साथ ही न्यायालय के आदेश का पालन कर रही हे। बावजूद इसके किसी ने तेज ध्वनि वाले लाउडस्पीकर लगाए। तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
——————