Headlines

20 लाख की डिमांड,सताने लगे सेवानिवृत प्रोफेसर की बेटी

20 लाख की डिमांड,सताने लगे सेवानिवृत प्रोफेसर की बेटी

-सगाई के बाद शादी तोड़ने की दी थी धमकी

-विवाहिता की तहरीर पर मुकदमा दर

खबर तफ्तीश रुद्रपुर।

पंतनगर विश्वविद्यालय से सेवानिवृत हुए प्रोफेसर की बेटी ने दहेज लोभी ससुरालियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया। विवाहिता का आरोप है कि सगाई के बाद शादी तोड़ने की धमकी देकर उसके पिता से मन माना दहेज लिया और फिर शादी के बाद 20 लाख रुपये नगद देने का दबाव बनाया और जब उसने इंकार किया। तो मानसिक और शारीरिक यातनाएं देने लगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार फ्रेंड्स एनक्लेव कॉलोनी निवासी नुपुर रघुवंशी ने बताया कि उसके पिता पंतनगर विवि के एग्रोनॉमी विभाग से प्रोफेसर और हेड ऑफ डिपार्टमेंट से सेवानिवृत है,जबकि माता गृहणी है। बताया कि सात दिसंबर 2012 को उसका विवाह बुलंदशहर निवासी सूरज कुमार रघुवंशी के साथ उसका विवाह हुआ। सगाई होने के बाद पति सूरज कुमार,ससुर कृष्णपाल सिंह, सा स सुदेश रघुवंशी,चचिया ससुर श्याम पाल सिंह निवासी गांव खैरपुर बुलंदशहर ने शादी तोड़ने की धमकी दी और धमकाया कि यदि शादी गजरौला स्थित नामचीन होटल में नहीं की। तो रिश्ता तोड दिया जाएगा। सात दिसंबर को जैसे ही शादी समारोह प्रारंभ हुआ। तभी ससुराल पक्ष ने फिर मंडल पर ही शादी रोक दी और पांच लाख रुपये नकद और दस लाख कीमत की कार मांगी। अपनी इज्जत को बचाने की खातिर पिता व रिश्तेदारों ने उनकी डिमांड पूरी की और शादी के कुछ माह बाद ही दहेज लोभी ससुराल वाले पुन: बीस लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे और लगातार शारीरिक और मानसिक यातनाए देने लगे। आरोप था कि 23 फरवरी 2026 को दहेज की डिमांड पूरी नहीं करने पर हाथापाई कर घर से निकाल दिया और वह मायके आकर रहने लगी। बावजूद इसके ससुराल पक्ष बार-बार फोन पर तलाक देने और बेटे की दूसरी शादी करने की धमकी देते हुए मानसिक प्रताड़ित करने लगे। आखिरकार विवश होकर विवाहिता ने थाना पंतनग र में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *