Headlines

नाबालिग गैंगरेप:-होटल-रेस्टोरेंट पर पुलिस ने जडे ताले

नाबालिग गैंगरेप:-होटल-रेस्टोरेंट पर पुलिस ने जडे ताले

-13 वर्षीय नाबालिग के साथ हुआ था गैंगरेप

-होटल संचालक से भी हुई पूछताछ,साक्ष्य जुटाए

ख़बर तफ्तीश ,रुद्रपुर।

चाचा-भतीजे सहित तीन दोस्तों द्वारा एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात होने के बाद कोतवाली पुलिस भी ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है और लालपुर स्थित उसे होटल-रेस्टोरेंट पर भी ताले जड़ दिये है। जिस कमरे में एक नाबालिग की आबरू को तार-तार किया गया था। पुलिस ने होटल संचालक से भी घंटों पूछताछ की और सरगर्मी से मुख्य आरोपी चाचा-भतीजे की तलाश तेज कर दी हे।

बताते चले कि छह जुलाई की दोपहर को थाना ट्रांजिटकैप की रहने वाले 13 वर्षीय नाबालिग अपनी सहेली के साथ लालपुर स्थित वाटर पार्क के लिए निकली थी। इसी दौरान किच्छा हाईवे पर नमन का युवक अपने चाचा के साथ आता है और उसकी सहेली उसे मुहबोला भाई बता रही थी। आरोप था कि चाचा-भतीजा नाबालिग को बाइक पर बैठाकर ले जाते है और कोल्डड्रिक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और बार-बारी से दुष्कर्म किया। शाम के वक्त आरोपी युवक ने तीन दोस्तों को भी बुलाया और सभी ने मिलकर फिर उसके साथ गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और दिन-रात बंधक बनाने के बाद सात जुलाई की सुबह ग्यारह बजे धक्का देकर होटल के कमरे से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और कोतवाली पुलिस ने प्रकरण की तफ्तीश शुरू कर दी। नाबालिग के इकबालिया बयान के आधार पर गैंगरेप स्थल होटल था। जिसकी तस्दीक करते हुए पुलिस ने गुरुवार को लालपुर स्थित शिवन्या होटल एवं रेस्टोरेंट पहुंची और होटल पर ताले जड़ दिये। पुलिस का मानना है कि होटल गैंगरेप कांड का घटनास्थल है और साक्ष्यों को दृष्टिगत रखते हुए ही होटल पर ताले लगाए गए हे। ताकि साक्ष्यों से किसी भी प्रकार का छेडछाड नहीं हो। साथ ही होटल संचालक को भी बुलाकर पूछताछ की है और दोबारा भी बुलाने का नोटिस भेजा गया है। पुलिस मामले को लेकर कोई भी चूक नहीं करना चाहती है।

——————–

कोड

चाचा-भतीजे के उठाए गए परिजन

रुद्रपुर। 13 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप की घिनौनी घटना के सूत्रधार चाचा-भतीजे को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है,लेकिन मुख्य अभियुक्त लापता हो गए है। ऐसे में पुलिस ने आरोपी युवक नमन और उसके चाचा के परिवार और रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही हिदायत दी है कि यदि किसी भी व्यक्ति ने मुख्य अभियु क्तों को संरक्षण दिया। वह भी वारदात को मुल्जिम माना जाएगा और उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई होगी।

——————-

कोड

ओयो का नाम लेकर किया था भ्रमित

रुद्रपुर। गैंगरेप कांड की पीड़िता 13 वर्षीय नाबालिग के इकबालिया बयान को पुलिस बार-बार तस्दीक कर रही है। यहीं कारण है कि बुधवार की देर रात्रि और गुरुवार की सुबह भी एक महिला दरोगा द्वारा पीड़िता से पूछताछ की और उसके बयानों की तस्दीक भी करने का प्रयास किया। जिस बयान में पीडिता ने बताया था कि अभियुक्त उसे ओयो होटल के कमरे में ले गए थे। दरअसल वह ओयो होटल नहीं, बल्कि एक सामान्य सा रेस्टोरेंट व होटल है,जबकि पीड़िता से अभियुक्त उसे ओयो का नाम लेकर भ्रमित कर रहे थे।

——————

कोड

बोले कोतवाल:-जल्द होगी चाचा-भतीजे की गिरफ्तारी

रुद्रपुर। कोतवाल प्रकाश चंद्र दानू ने बताया कि नाबालिग गैंगरेप के मुख्य आरोपी चाचा-भतीजे की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है। साथ ही पुलिस की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और पुलिस ने गैंगरेप कांड से जुड़े हर संदिग्ध को बुलाकर पूछताछ की और यह जानने की कोशिश है। आखिरकार कौन-कौन व्यक्ति इस घिनौनी कांड का आरोपी है। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई की जाएंगी।

——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *