भड़के बीडीसी मेंबर,ब्लॉक कार्यालय पर दिया धरना

भड़के बीडीसी मेंबर,ब्लॉक कार्यालय पर दिया धरना
-ब्लॉक प्रमुख पर लगाया अनदेखी का आरोप
-एक साल नहीं हुआ विकास कार्य

ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
ब्लॉक कार्यालय रुद्रपुर के सामने ब्लॉक सदस्यों ने एक दिवसीय धरना देकर अपना आक्रोश जताया है। आरोप था कि निकाय चुनाव हुए एक वर्ष से ज्यादा हो चुका है,लेकिन ग्रामीण इलाकों में विकास कार्य शुरू तक नहीं हुए है। वहीं ब्लॉक प्रमुख मेंबर्स के साथ अनदेखी कर रही है। उन्होंने आगाह किया कि यदि जल्द ही भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिली। तो बीडीसी सदस्य आंदोलन को बाध्य होगे।
बुधवार को बीडीसी मेंबर ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि ब्लॉक का चुनाव हुए एक वर्ष से ज्यादा का समय हो चुका है और कार्यालय में कई बार बोर्ड की बैठक भी हो चुकी है। बैठक में सभी बीडीसी मेंबर ने अपने-अपने गांव के विकास कार्यो के प्रस्ताव भी प्रस्तुत किये है,लेकिन कुछ बीडीसी मेबर्स को छोडकर बाकी इलाको में अभी तक विकास कार्य नहीं हुए है। जिसको लेकर ग्रामीण बार-बार निर्वाचित बीडीसी सदस्य से सवाल-जवाब कर रहे है। आरोप था कि मामले को लेकर कई बार ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम को भी अवगत कराया। लेकिन ब्लॉक प्रमुख द्वारा भी सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएंगा। उन्होंने आगाह किया कि यदि उनके प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिली। तो आंदोलन किया जाएंगा। इस मौके पर बी.डी.सी प्रतिनिधि शुभम सुखीजा , गुरवंत सिंह,अजय शर्मा,सोनू कुमार,दीपक कुमार,गगन सुधा आदि मौजूद रहे।
———————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *