दूसरे दिन भी डटे रहे भाकियू टिकैत से जुड़े किसान
-टैट लगाकर किया दिन-रात धरना प्रदर्शन
-बोले:-आठ सूत्रीय मांगों से नहीं कोई समझौता
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
गुरुवार को हल्ला बोल डीएम कार्यालय गेट पर कब्जा करने के बाद भारतीय किसान यूनियन टिकैत का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा और गुरुवार की रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश के बाद भी किसान डटे रहे। किसानों ने टैट लगाकर अपना तीन दिवसीय धरना जारी रखा और ऐलान किया कि आठ सूत्रीय मांगों से कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा। बावजूद इसके सरकार ने कोई निस्तारण नहीं किया। तो रणनीति बनाकर वृहद आंदोलन किया जाएगा।
बताते चले कि भाकियू टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता द्वारा किसानों के सभी ट्यूबवेल का बिजली बिल माफ और घरेलू मीटर पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने,कर्ज में डूबे सभी किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने,पर्वतीय जिलों के किसानों को 20 हजार रुपये प्रतिमाह हिल भत्ता देने,बाजपुर 20 गांवों की भूमि पर किसानों को खाद,ऋण, क्रय- विक्रय पर लगी रोक हटाई जाएं,बाजपुर के 20 गांवों के किसानों को भूमि का मालिकाना देने,बंद पड़ी काशीपुर की चीनी मिल के कारण किसानों का बकाया 25 करोड़ देने,उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया बंद करने,किसानों को 700 रुपये प्रति कुंतल गन्ना मूल्य और सभी वर्गो को भूमि का अधिकार देने का मुद्दा उठाया और गुरुवार को पुलिस से नोकझोंक,धक्का-मुक्की और बैरिकेडिं ग तोड़ कर डीएम कार्यालय मुख्य मार्ग के गेट पर अपना कब्जा कर लिया। गुरुवार की देर रात्रि से लेकर शुक्रवार को किसानों का धरना प्रदर्शन दूसरे भी जारी रहा। किसानों ने आह्वान किया कि तीन दिन तक आंदोलन चलेगा और उसके बाद भी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ । तो किसान संघर्ष समिति से मंथन कर वृहद आंदोलन की रणनीति बनाई जाएंगी। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी ऊषा तोमर,प्रदेश महासचिव दर्शन सिंह देओल,सचिव विजेंद्र सिंह डोगरा,जगतार सिंह बाजवा,जितेंद्र सिंह जित्तू,राजेंद्र सिंह मक्कड,संजीव चौधरी, राजकुमार सैनी,विनोद गुंबर आदि मौजूद रहे।
——————-
कोड
बेहड़,कापडी,ठुकराल ने दिया समर्थन
रुद्रपुर। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़,उपनेता प्रतिपक्ष एवं विधायक भुवन कापड़ी,पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने धरना स्थल पहुंचकर अपना समर्थन दिया। किसानों का आश्वासन दिया कि अन्नदाता हित की इस लोकतांत्रिक लड़ाई में कांग्रेस पार्टी साथ खड़ी है,क्योकि देश में किसान,जवान और मजदूर वर्ग प्रताड़ित हो चुकी है और संघर्ष के बाद ही बदलाव संभव है।
——————-
कोड
पीछे नहीं हटेगा भाकियू टिकैत
रुद्रपुर। आंदोलन की अगुवाई कर रहे भाकियू टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने कहा कि आठ सूत्रीय मुद्दों को लेकर भाकियू पीछे नहीं हटेगा और लोकतंत्र की लड़ाई लड़ेगा,क्योंकि उठाए गए मुद्दे जायज है और अन्नदाता के हितों की लड़ाई है। अगर सरकार ने किसानों की आवाज को नहीं सुना। तो अगली रणनीति बडे आंदोलन की होगी और आंदोलन को किसान आंदोलन की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। जिसको लेकर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।
————–