Headlines

जिले भर का फोर्स,छह सेक्टर में बंटा कलेक्ट्रेट का इलाका

जिले भर का फोर्स,छह सेक्टर में बंटा कलेक्ट्रेट का इलाका

-दो एसडीएम,मुख्य गेट पर खड़ी जेसीबी
-पलक झपकते ही ध्वस्त सुरक्षा का किला
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
किसानों के आह्वान के बाद डीएम कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया ग या। जिले भर का पुलिस फोर्स तैनात दिखा। मजबूत बैरिकेडिंग लगाई गई और दो-दो एसडीएम किसान आंदोलन की निगरानी कर रहे थे और छह सर्किल के छह सीओ को किलेबंद मोर्चा की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई और पलक झपकते ही किसानों ने पुलिस का सुरक्षित किला ध्वस्त कर दिया और मुख्य गेट पर अपना कब्जा कर लिया।
शुक्रवार को जिले के सभी थाना-कोतवाली का पुलिस फोर्स कलेक्ट्रेट परिसर के चौतरफा तैनात था। चौतरफा पांच गेट बंद थे। आवाजाही के हर मुख्य मार्ग पर बैरिकेडिंग और जेसीबी खडी कर रास्ता बंद किया गया। प्रत्येक मोर्चे पर छह क्षेत्र अधिकारियों को सेक्टर प्रभारी बनाया गया। एसडीएम मनीष बिष्ट और एसडीएम किच्छा गौरव पांडेय के अलावा तहसीलदार दिनेश कुटोला को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। साढ़े बारह बजे किसानों का एक समूह आता है। तीखी नोकझोंक और जबरदस्त धक्का मुक्की के साथ सवा एक बजे किसान पुलिस सुरक्षा के किले को ध्वस्त कर मुख्य गेट डीएम कार्यालय आवाजाही मार्ग तक पहुंचता है और लोहे के गेट के बाहर ही अपनी दरी बिछा डालता हे। द्रोण कैमरे वीडियोग्राफी कर रहे थे,लेकिन पुलिस का ताम झाम चंद मिनट में ध्वस्त हो गया। जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है।
——————–
कोड
भाकियू टिकैत ने उठाए ये मुद्दे
-किसानों के सभी ट्यूबवेल का बिजली बिल माफ और घरेलू मीटर पर 300 यूनिट फ्री बिजली देने
-कर्ज में डूबे सभी किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने
-पर्वतीय जिलों के किसानों को 20 हजार रुपये प्रतिमाह हिल भत्ता देने
-बाजपुर 20 गांवों की भूमि पर किसानों को खाद,ऋण,क्रय-विक्रय पर लगी रोक हटाई जाएं
-बाजपुर के 20 गांवों के किसानों को भूमि का मालिकाना देने
-बंद पड़ी काशीपुर की चीनी मिल के कारण किसानों का बकाया 25 करोड़ देने
-उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया बंद करने,
-किसानों को 700 रुपये प्रति कुंतल गन्ना मूल्य और सभी वर्गो को भूमि का अधिकार देने।
—————-
कोड
एलआईयू-पुलिस को करते रहे गुमराह
रुद्रपुर। शुक्रवार की सुबह से ही पुलिस और एलआईयू लगातार किसान नेताओं की लोकेशन और संख्या बल को लेकर चिंतित थी और किसान नेताओं से हुई बातचीत में किसानों ने यह बताया कि भाकियू टिकैत से जुड़े सिर्फ नेता ही समर्थकों के साथ जिला पंचायत मार्ग से डीएम कार्यालय कूच करेंगे और पुलिस सुबह से ही इंतजार करती रही और अचानक बड़ी संख्या में कि सान डीएम कार्यालय नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग के मुख्य गेट पर आ धमके और पुलिस देखती रही और किसान मंसूबों में सफल हो गए।
——————–
आंदोलन में इनकी रही अहम भूमिका
रुद्रपुर। कलेक्ट्रेट कूच के दौरान भाकियू टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता,यूथ के प्रदेश सचिव जितेंद्र सिंह जित्तू,बीस गांव संघर्ष समिति के अध्यक्ष जगतार सिंह बाजवा,पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते,जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह,महासचिव दर्शन सिंह दे ओल,प्रदेश सचिव दीदार सिंह आदि मौजूद रहे।
—————— 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *