सोते रहे किसान,रात-भर निगरानी करती रही पुलिस
-पुलिस ने भी लगा डाले अपने तंबू
-सीओ-निरीक्षक भारी फोर्स तैनात
खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।
भाकियू टिकैत के तीन दिवसीय आंदोलन को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है। जहां एक तरफ धरनास्थल पर किसान गुरुवार की रात्रि सोते रहे। वहीं रात भारी पुलिस फोर्स निगरानी करता रहा और पुलिस प्रशासन ने भी धरना स्थल के समीप अपना तंबू लगा डाला। एक तरफ किसान रहे और दूसरी तरफ पुलिस फोर्स तैनात रहा।
गुरुवार को तीन दिवसीय आंदोलन के चलते भाकियू टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में गुरुवार की रात्रि को टैट और लंगर की व्यवस्था करने के बाद किसान रात भर सोते रहे और आंदोलन की निगरानी करते हुए पुलिस-पीएसी धरना स्थल के समीप अपना तंबू लगा चुकी थी और रात्रि निगरानी करती रही। शुक्रवार की सुबह भी कई कोतवाली के इंस्पेक्टर,दो सीओ और खुद एसडीएम मनीष बिष्ट और गौरव पांडे मुस्तैद रहे। साथ ही पुलिस फोर्स भी निगरानी करता रहा। द्रोण कैमरे से किसान आंदोलन की वीडियोग्राफी दूसरे दिन भी जारी रही। एक तरफ किसानों का टैट और दूसरी तरफ पुलिस का तंबू लगा था। ऐसा लग रहा था कि मानो देशव्यापी किसान आंदोलन को दृश्य हो।
———————–