पनाह देकर युवती के साथ कर दिया गैंगरेप
-माँ से नाराज होकर गई थीं युवती
-बॉयफ्रेंड ने चाचा सहित किया रेप
खबर तफ्तीश,रुद्रपुर।
कोतवाली इलाके में एक युवती के साथ गैंगरेप किए जाने की घिनोनी वारदात का मामला सामने आया हैं। आरोप था कि एक युवक उसका हमदर्द बनकर मिलता हैं और उसे कमरा देकर रखता है। आरोप हैं कि आरोपी ने चाचा सहित दोस्तों के साथ युवती के साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने मामले की जाच शुरू कर दी हैं।
बताते कि कोतवाली इलाके की रहने वाली एक युवती किसी बात से अपनी माँ से नाराज होकर घर छोड़ देती हैं और अपनी सहेली से मुलाकात करती हैं। बताया जा रहा है कि सहेली ने उसकी मुलाकात एक युवक से कराई और नाराजगी की बात भी बताई। युवक उसे लालपुर के वंडर पार्क घूमता है और शाम को कमरा देखकर पनाह देता है। आरोप था कि युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और अपने चाचा को बुलाकर रेप करवा दिया। आरोप यह भी है कि दूसरे दिन युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया और बंधक बनाए रखा। बताया जा रहा है कि चंगुल से छूटकर युवती ने घटना की जानकारी अपनी माँ को दी और मंगलवार को पीड़िता की माँ ने कोतवाली आकर जानकारी दी। उधर, सीओ विभव सैनी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया और पीड़िता की माँ की तरफ से तहरीर भी देने की जानकारी है। फौरन मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। चूंकि मामला बेहद गभीर हैं और एक महिला दरोगा पीड़िता से घटना की जानकारी भी जुटा रही हैं। मामले को लेकर एक टीम का गठन भी कर दिया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी होगी।