कांग्रेस नेता पनेरु ने किया डीएम कार्यालय का घेराव
-घोषित लेऑफ निरस्त का उठा मुद्दा
-एक सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
सिडकुल कंपनी प्रबंधन पर मनमानी करते हुए बेवजह घोषित ले आफ किये जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिसको लेकर एक बार फिर कांग्रेस नेता हरीश पनेरु ने श्रमिकों के साथ डीएम कार्यालय का घेराव किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर एक सूत्रीय मांग का समाधान करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने आगाह किया कि यदि जल्द ही प्रशासन ने ले ऑफ निरस्त नहीं करवाया। तो अब उग्र आंदोलन होगा।
मंगलवार को घेराव करते हुए कांग्रेस नेता पनेरु ने बताया कि सिडकुल की भगवती कंपनी द्वारा एक जुलाई से 14 अगस्त तक अविधिक लेऑफ घोषित कर दिया। इस के अलावा दिसंबर 2018 को अचानक अवैधानिक रूप से 303 श्रमिकों की छटंनी कर दी गई,जबकि 47 श्रमिकों को अवैध लेऑफ देकर लंबे समय तक बैठा रखा था। इसके अलावा एक श्रमिक को निलंबित किया गया है। आरोप था कि कंपनी प्रबंधन बेवजह लेऑफ कर रहा है। जिस कारण कई श्रमिकों के सामने आर्थिक संकट गहरा रहा है और जल्द ही ले ऑफ निरस्त नहीं किया। तो अब उग्र आंदोलन होगा। इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष नंदन सिंह, उपाध्यक्ष पूजा पांडे, लोकेश पाठक, राहुल सिंह, सुनील कुमार,गणेश मेहरा, प्रमोद फूलारा, महेश पाल, प्रकाश चंद्र, नरेंद्र मेहरा, गोपाल भट्ट, राजेश टम्टा, नीरज जोशी, कुलदीप टम्टा, गोधन लाल आदि मौजूद रहे।
—————–