गैगरेप:-होटल संचालक गिरफ्तार,पुलिस संरक्षण में मुख्य आरोपी
-विधि विवादित किशोर को भेजा बाल सुधार
-तथाकथित चाचा की सरगर्मी से तलाश
खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।
-13 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप की घिनौनी वारदात के बाद कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए होटल संचालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है,जबकि गैंगरेप के मुख्य आरोपी पर विधि विवादित किशोर एक्ट के तहत पुलिस संरक्षण में लेते हुए किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया और फिर बाल सुधार संरक्षण गृह भेज दिया है।
सीओ सदर विभव सैनी ने बताया कि सात जुलाई को एक महिला अपनी 13 साल की नाबालिग बेटी के साथ कोतवाली आती है और बताती है कि छह जुलाई को उसकी बेटी अपनी सहेली के साथ लालपुर स्थित वाटर पार्क के लिए निकली थी। किच्छा हाईवे पर नमन नाम का एक युवक अपने तथाकथित चाचा के साथ मिलता है और नाबालिग बेटी को बहाना बनाकर बाइक पर बैठा कर ले जाता है और कोल्ड ड्रिंक में दवा डालकर बेहोश कर देता है। बताया कि इकबालिया बयान के आधार पर जब किशोरी को होश आया। तो चाचा-भतीजे ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और शाम के वक्त मुख्य आरोपी युवक ने अपने दोस्तों को बुलाकर गैंगरेप की घटना दिया और उसी दिन-रात बंधक बनाकर रखा और सात जुलाई की सुबह छोड दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने फौरन मुकदमा पंजीकृत किया और लगातार जांच के बाद मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया। जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी भी नाबालिग है और विधि विवादित किशोर है और किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर दिया। जब कि जांच में यह भी सामने आया था कि होटल संचालक गांव बडौरी बहेडी बरेली यूपी निवासी मनोज कुमार होटल में अनैतिक कार्य करवाता है और अभियुक्तों को किराये पर कमरा भी दिया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अब तथाकथित चाचा की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है।
—————–
कोड
पडोसी को बना दिया अपना चाचा
रुद्रपुर। मुख्य आरोपी विधि विवादित किशोर से हुई पूछताछ में यह पता चला है कि छह जुलाई की दोपहर के वक्त किशोर ने किशोरी से मुलाकात की थी। उस वक्त किशोर ने अपने पडोसी परिचित को अपना सगा चाचा बना लिया था,जबकि दूसरा मुख्य आरोपी किशोर का सगा चाचा नहीं था। यह भी पता चला था कि किशोर ने तथाकथित चाचा के साथ मिलकर ही दुष्कर्म की योजना बना डाली थी और तथाकथित चाचा ने भी घिनौने काम में हामी भर डाली।
——————-
कोड
खाकी की लाज बचाने को झोकी ताकत
रुद्रपुर। राजस्थान में हुए 13 साल की नाबालिग के साथ 32 अभियुक्तों द्वारा दुष्कर्म की घिनौ नी घटना के बाद से पुलिस प्रशासन बेहद संजीदा था और जैसे ही कोतवाली इलाके में किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात का मामला सामने आया। तो कोतवाली पुलिस,एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम अलर्ट हो चुकी थी और 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद गिरफ्तारी शुरू की,क्योंकि मामला इतना संवेदनशील था कि जरा सी चूक कानून व्यवस्था को बिगाड सकती थी और खाकी की कार्यशैली पर भी सवाल उठ सकता था।
—————–
बोले सीओ:-हर दोषी पर होगी कठोर कार्रवाई
रुद्रपुर। सीओ सदर विभव सैनी ने बताया कि 13 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप प्रकरण में पुलिस ने बेहद संजीदगी से जांच की और प्रारंभिक जांच में मुख्य आरोपी किशोर के अलावा होटल संचालक की गिरफ्तारी की है। पुलिस तथाकथित चाचा की सरगर्मी से तलाश कर रही है और यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि किशोरी के इकबालिया बयान में किन युवकों का नाम सामने आ रहे है और पुलिस साक्ष्य इकठ्ठा कर रही है। यदि युवाओं की भूमिका सामने आई। तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
—————–