ट्रांजिट कैंप पुलिस ने दबोचे तीन शातिर बाइक चोर
-चोरी की बाइक भी हुई बरामद
-अभियुक्तों को न्यायालय में किया पेश
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया है और एक चोरी की बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने अभियुक्तों को न्या यालय में पेश कर दिया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि चार जून को जगतपुरा के रहने वाले अंकुश प्रजापति द्वारा बाइक संख्या यूके 06 एल 9237 ने बाइक चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया है। जिसके बाद पुलिस लगातार सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही थी कि तभी संदिग्ध युवकों की फुटेज सामने आई। नौ जुलाई को चौकी प्रभारी आवास विकास प्रकाश चंद्र शाम के वक्त वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि अचानक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर तीन युवक बैठे हुए थे। जब पुलिस ने आवाज देकर बुलाने का प्रयास किया। तो युवक सकपकाकर भगाने का प्रयास करने लगा। घेराबंदी कर युवकों को पकड़ा और पूछताछ युवकों ने अपना नाम गोला गेट राजपुरा हल्द्वानी निवासी अंश खत्री उर्फ अक्की, बपुरा आनंदबाग हल्द्वानी रजत सिंह और छडैल चौराहा मुखानी निवासी कमल मौर्य बताया। जब पुलिस ने चेसिस नंबर की डिटेल निकाली। तो पता चला कि अभियुक्तों के पास बाइक चोरी की है। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
—————–