पाकिस्तान से द्रोण के जरिए हथियार-हेरोइन मंगवाता था ईशान प्रीत

पाकिस्तान से द्रोण के जरिए हथियार-हेरोइन मंगवाता था ईशान प्रीत

-एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने बाजपुर से किया गिरफ्तार

-12 विदेशी पिस्टल,20 मैगजीन की बरामद

  1. खबर तफ्तीश रुद्रपुर। एसटीएफ-पंजाब पुलिस के ज्वाइंट अभियान में गिरफ्तार बाजपुर का रहने वाला ईशान प्रीत एक पेशेवर मादक पदार्थ तस्कर और ऑटोमेटिक हथियार सप्लायर है। पंजाब हो या फिर अमृतसर का इलाका। अभियुक्त ही पेशेवर बदमाशों को विदेशी हथियार मुहैया कराता है और हेरोइन जैसे महंगे नशे को युवाओं तक पहुंचाता है। इतना ही पाकिस्तान के क्रिमिनल से भी अभियुक्त के संबंध है। जिसकी तलाश पंजाब पुलिस के अलावा बीएसएफ को भी थी।

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ की प्रारंभिक पूछताछ में यह पता चला है कि अभियुक्त का पैतृक गांव केशव नगर बाजपुर है, लेकिन अभियुक्त ईशान प्रीत सिंह कई सालों से पंजाब में ही रहता है। जहां उसका संपर्क पंजाब के नामी गैंगस्टर से हुआ और उसने सबसे पहले हेरोइन जैसे अपराध की दुनिया में अपना पहला कदम रखा। समय का चक्र चलता रहा और ईशान प्रीत मादक पदार्थ के सौदागर से हथियार का सप्लायर भी बन गया।

शातिर बदमाश ईशान प्रीत ने सीमावर्ती पाकिस्तान के अपराधियों से संपर्क साधा और द्रोण कैमरे के सहारे पंजाब सीमा में हेरोईन और विदेशी कंपनी जैसे ऑटोमेटिक हथियार सीमा पार आने लगे। बताया कि फरारी से पहले अभियुक्त ने छह विदेशी, छह मेड इन चाइना की पिस्टल और 900 ग्राम हेरोइन की खेप मांगी थी। दबिश के दौरान अभियुक्त सारे हथियार व हेरोइन लेकर फरार हो चुका था। बताया जा रहा है कि अभियुक्त का पंजाब सहित कई गैंगस्टर से संपर्क है और पाकिस्तान से विदेशी हथियार मुहैया कराता है। जिसको लेकर कुमाऊं एसटीएफ भी अपने स्तर पर तफ्तीश कर रही है कि क्या अभियुक्त फरार होने से पहले बाजपुर आया था या नहीं। यदि उसकी आवाजाही पैतृक गांव में होती थी तो शायद उसका नेटवर्क भी जिले में सक्रिय हो सकता है।

 

इनसेट-

अंधेरी रात में पंजाब में गिरते हैं हथियार-नशा

रुद्रपुर। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी पता चला कि अभियुक्त ईशान प्रीत सिंह हथियार और नशा सप्लाई के लिए आधुनिक नाइट विजन वाला ड्रोन कैमरा इस्तेमाल करता था। जांच में यह बताया कि पाकिस्तान की सीमा से रात के अंधेरे में पाक क्रिमिनल या फिर हथियार-नशा माफिया ड्रोन कैमरे से भारी मात्रा में हथियार व नशा पंजाब सीमा के अंदर पहुंचता है। इन कैमरों की खासियत यह है कि पंजाब अधिकृत सप्लायर जिस स्थान पर हथियार व नशा लाना चाहता है। यह हाईटेक कैमरे उसी स्थान पर हथियार या फिर नशा उतारकर अंधेरे का फायदा उठाकर ले जाते हैं। अभियुक्त द्वारा भी कई बार इन्ही आधुनिक ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल करता था।

 

इनसेट-

बाहरी हो या आंतरिक क्रिमिनल पर होगी कार्रवाई

रुद्रपुर। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ईशान प्रीत पंजाब पुलिस को वांटेड था और 14 जून को एसटीएफ की सजगता ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। फिलहाल ऊधमसिंह नगर में अभियुक्त की कोई भी  सक्रियता सामने नहीं आई है। बावजूद एसटीएफ पंजाब पुलिस के संपर्क में रहेगी। साथ ही क्रिमिनल बाहरी प्रदेश को हो या फिर उत्तराखंड का। ऐसे गैंगस्टर व बदमाशों के खिलाफ एसटीएफ की मुहिम जारी रहेगी और किसी भी कीमत में अपराधियों को उत्तराखंड में पनपने नहीं दिया जाएगा। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *