राज की जीभ काटने वाला जितेंद्र गिरफ्तार
-एक माह से चल रहा था फरार
-अभियुक्त को न्यायालय में किया पेश
संवाददाता,रुद्रपुर।
अमृत विचार:-अपने साथियों के साथ मिलकर युवक पर जानलेवा हमला करने और जीभ काटने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने एक माह की कडी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया। बताया कि अभियुक्त पैसों का इंतजाम करने अपने घर आया था कि पुलिस ने दबोच लिया और न्यायालय में पेश कर दिया।
रम्पुरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि 10 अप्रैल को रम्पुरा बस्ती निवासी राजू,जितेद्र कुमार,सचिन पाल और रंजीत कुमार ने एक राय होकर राज कोली पर जानलेवा हमला कर दिया और अभियुक्त जितेंद्र कुमार ने धारदार हथि यार से युवक की जीभ काट डाली। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था,लेकिन जितेद्र पुलि स की गिरफ्तारी से फरार चल रहा था। दो मई की शाम को खबर मिली कि एक माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी पैसों का इंतजाम करने घर रम्पुरा बस्ती आया है। तो पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।
—————-
राज की जीभ काटने वाला जितेंद्र गिरफ्तार