संजय बने रुद्रपुर कोतवाल,11 दरोगाओं का तबादला

-किसी को मिली जिम्मेदारी,कुछ हुए मायूस

-एसएसपी ने जारी की तबादला सूची

खबर तफ्तीश, रुद्रपुर।

करीब एक माह से कोतवाल विहीन पड़ी रुद्रपुर कोतवाली का अब संजय पाठक को कोतवाल का प्रभार मिला, जबकि 11 दरोगाओं का तबादला जिले की थाना-चौकियों में किया गया। जिसने कुछ दारोगा को नई जिम्मेदारी मिली। तो कुछ को मायूस होना पड़ा।

एसएसपी अजय गणपति कुंभार द्वारा जारी सूची में पुलिस कार्यलय में तैनात संजय पाठक को रुद्रपुर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा दरोगा दीपक तिवारी को प्रभारी चौकी सरकड़ा सितारगंज से प्रभारी चौकी लालपुर कोतवाली किच्छा प्रदीप कोहली को प्रभारी चौकी बाजार रुद्रपुर से प्रभारी चौकी सिडकुल सितारगंज,जगत सिंह शाही को प्रभारी चौकी सिडकुल सितारगंज से एसओजी रुद्रपुर,भूपाल राम पौड़ी को

एसएसआई कोतवाली जसपुर से प्रभारी चौकी शिवराजपुर पट्टी, नवीन जोशी को कोतवाली कुण्डा से प्रभारी चौकी मण्डी,

महेश काण्पाल को एसएसआई द्वितीय कोतवाली से प्रभारी चौकी रम्पुरा,संदीप शर्मा को प्रभारी चौकी बरहैनी बाजपुर से प्रभारी चौकी बाजार रुद्रपुर, मनोज देव को पुलिस लाईन से

प्रभारी चौकी बरहैनी बाजपुर, बसंत प्रसाद को प्रभारी चौकी लालपुर किच्छा से कोतवाली जसपुर और दीपक कौशिक को

प्रभारी चौकी रम्पुरा से प्रभारी चौकी सरकड़ा सितारगंज बनाया गया। जारी आदेश में एसएसपी ने स्थानातरण हुए दरोगाओं को तत्काल अपनी नवीन तेनाली में जाने का आदेश दिया है।