लव जेहाद:-आवास विकास चौकी में हुआ हंगामा
-मामला थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का
-धर्मांतरण प्रयास का भी है आरोप
संवाददाता,रुद्रपुर।
अमृत विचार:-थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक मुस्लिम युवक पर युवती को प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का मामला सामने आया है।
स्थानीय लोगों ने मौके पर युवक को पकड़ लिया और आवास विकास पुलिस चौकी लगाकर जमकर हंगामा काटा और पुलिस ने युवती की तहरीर पर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना ट्रांजिट कैंप इलाके की रहने वाली युवती का वहीं के रहने वाले एक मुस्लिम लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा है। गुरुवार को युवक परिवार की मौजूदगी में आता है। जिसकी भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने युवक-युवती को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर हिंदूवादी संगठन भी पहुंच गए और आवास विकास चौकी में हंगामा काटना शुरू कर दिया। जब युवती का मोबाइल
चेक किया। तो पाया कि मुस्लिम युवक युवती को गोवंशीय पशुओं के सिर कटे फोटो,हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने को प्रेरित कर रहा था। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर मामले की जांच शुरु कर दी है।