शर्मशार हुई माँ की ममता,कार के नीचे मिला नवजात

-दो दिन का बताया जा रहा नवजात बच्चा

-पुलिस ने शुरू की जांच,अस्पताल में भर्ती

खबर तफ्तीश,रूदपुर।

 कोतवाली इलाके की आदर्श कॉलोनी चौकी हल्का में उस वक़्त के मा की ममता कलकित और शर्मशार हो गई। जब खड़ी कार के नीचे कोई नवजात को छोड़ कर चला गया। नवजात की रोने की आवाज सुनी। तो पुलिस भी दौड़ पड़ी और आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए।

जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम सवा छह बजे अचानक इंद्रा कॉलोनी और सिंह कॉलोनी को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर खड़ी कार के नीचे से नवजात के रोने की आवाज आईं। तो स्थानीय लोग ने देखा कि करीब दो दिन पहले पैदा हुआ नवजात रो रहा है और हालत भी ठीक नही है। जिसे देखकर हर किसी का दिल पसीज गया और फ़ौरन आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी प्रदीप पंत को मामले की सूचना दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर सीओ विभव सैनी सहित चाइल्ड लाइन के अलावा डॉक्टरों के टीम भी पहुची ऒर नवजात का उपचार शुरु किया। जहां नवजात की हालत स्थिर बनी हुई हैं।

————————-

कोड

आज ही डिस्चार्ज होने का अनुमान

रुद्रपुर। पुलिस की शुरुआती जांच में यह पता चला है कि नवजात एक बच्ची हैं और शनिवार को ही किसी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करने का अनुमान हैं, क्योंकि नवजात के साथ पर ड्रीप और अस्पताल की रूई भी लिपटी हुई थी। यही भी आशका हैं कि नवजात का जन्म दो दिन पहले ही हुआ होगा और शायद लड़का होने की चाह रखने वाले ने फेक दिया होगा।

—————

कोड

पुलिस करेगी कठोर कार्रवाई

रूदपुर। सीओ1 सदर विभव सैनी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरो को खंगाल रही हैं और नवजात को फेंकने वाले दोषी को जल्द ही चिनिहत करेगी। साथ ही यह भी बताया लगाएगी कि नवजात किस अस्पताल में जन्मी और कहाँ उसका उपचार हुआं। जांच के बाद पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी। फिलहाल बच्ची डॉक्टर की देखरेख में रहेगी।

———————-