पुलिस की सघन चेंकिग, बाइक से गिरी महिला

-छावनी में तब्दील हुआ त्रिशूल चौक

-एसएसपी के आदेश पर चलाया अभियान

ख़बर तफ्तीश, रुद्रपुर।

 एसएसपी के आदेश पर त्रिशूल चौक पर चलाए गए यातायात वाहन चेकिंग अभियान के दौरान उस वक्त एक बड़ा हादसा होने से बच गया। जब छावनी में तब्दील चौराहे

पर पुलिस को देख एक युवक ने तेज रफ्तार बाइक दौडाई और जैसे ही बाइक को कट मारा। अचानक बाइक सवार महिला हाईवे पर गिरी और महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत स्थिर हैं।

दरअसल शुक्रवार की शाम को एसपी सिटी प्रमोद कुमार, सीओ सिटी विभव सैनी,कोतवाल संजय पाठक सहित सीपीयू,यातयात के अलावा कई चौकियों की पुलिस ने त्रिशूल चौक का छावनी में बदल दिया और बिना हेलमेट, बिना नबर बाइक, ट्रिपल राइडिंग सहित यातयात को लेकर अभियान चलाया था। इसी दौरान एक बाइक सवार अपने परिवार के साथ ट्रिपल राइडिंग आता हुआ दिखाई दिया और पुलिस को रफ्तार तेज कर दी और आड़े तिरछी बाइक लेकर भगाने लगा। तभी अचानक बाइक सवार महिला घडाम से नीचे गिरी और चोटिल हो गई। जिसे देखकर पुलिस कर्मी दौड़े और महिला को संभाला। बताया जा रहा है कि महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत स्थिर बनी हुई हैं।