Headlines

एनडीपीएस  दोषी महिला को दस साल कठोर कारावास

एनडीपीएस  दोषी महिला को दस साल कठोर कारावास

-विशेष न्यायाधीश ने सुनाया अपना फैसला

-2020 रम्पुरा चौकी पुलिस ने था पकड़ा

खबर तफ्तीश रुद्रपुर।

वर्ष 2020 में नशीली दवाईयों के साथ पकड़ी दोषी महिला को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस ने दस साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया।

बताते चले कि फरवरी 2020 को रम्पुरा चौकी पुलिस को सूचना मिली कि खेडा बस्ती स्थित चाँद मस्जिद के समीप एक महिला प्रतिबंधित नशीली दवा व इंजेक्शन बेच रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर महिला को पकड़ लिया और पूछताछ में महिला ने अपना नाम शहनाज अंसारी निवासी रुद्रपुर बताया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से बुप्रेनोरफिन के 108 इंजेक्शन, डायजेपाम के 108 इंजेक्शन और एविल की 115 शीशियां बरामद हुईं। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया था। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस दीपाली शर्मा की अदालत में हुई। जहां दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने एनडीपीएस की दोषी महिला को दस साल कठोर कारावास और एक लाख रुपये का अर्थदंड देने की सजा सुनाई। साथ ही आदेशित किया कि जुर्माना नहीं देने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना पडेगा।

———————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *