पेट्रोल या शरबत:-पेट्रोल पंप पर हुआ हंगामा
-काशीपुर हाइवे पंप का है मामला
-पेट्रोल डालने के बाद कई बाइक बंद
खबर तफ्तीश,रुद्रपुर।
काशीपुर हाइवे इस्थित पेट्रोल पंप पर उस वक्त बाइक मालिकों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। जब तेल भरवाने के बाद बाइक बंद हो गईं। तेल की जाच की तो पेट्रोल का रंग ऐसा था कि मानो पेट्रोल नहीं बल्कि रूहअफजा का शरबत हो।
जानकारी के अनुसार काशीपुर हाइवे पर कई बाइक सवार पेट्रोल भरवाते है ओर थोड़ी दूर जाते ही बाइक बंद होने लगीं। कुछ ही देर में कई बाइक सवार भी हंगामा काटते हुए पंप पहुचे। जब तेल की जाच की तो वास्तव में पेट्रोल का रंग शरबत जैसा था। लोगों का कहना था कि पंप मालिक ने पेट्रोल में एथनोल मिलाया हुआ है। आरोप था कि संचालक दारा पैसा कमाने के लिए मिलावट की हैं। सूचना मिलने पर अधिकारी भी मौके पर पहुचे और सेपल जाँच को भेजने का फैसला लिया। वही लोगो ने बाइक खराब होने पर अपना गुस्सा दिखाया।