कलेक्ट्रेट गेट पर कब्जा,तोडी बेरिकेडिंग,हाईवे जाम
-भाकियू टिकैत समर्थकों का भारी हंगामा
-पुलिस से धक्का-मुक्की,छूटे पुलिस के पसीने
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ऐलान के बाद आखिरकार किसानों और टिकैत समर्थकों ने कलेक्ट्रेट आवाजाही मुख्य गेट पर कब्जा कर लिया। जिसको लेकर पुलिस और किसानों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई और गुस्साए किसानों ने पहले नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे जाम कर दिया और फिर बेरिकेडिंग तोड़कर लोहे के गेट को तोड़ने का प्रयास किया और पुलिस के पसीने छूट गए। आखिरकार किसानों ने मुख्य मार्ग गेट पर अपना कब्जा कर लिया और तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर ऐलान कर डाला।
बताते चले कि दो दिन पहले भाकियू टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने जिला प्रशासन को किसानों से जुड़ी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन का ऐलान किया था। शुक्रवार को पुलिस की सारी तैयारी भी थी और कलेक्ट्रेट परिसर का इलाका छावनी में तब्दील था। साढ़े बारह बजे प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में किसान डीएम कार्यालय कूच करते है और पुलिस ने हाईवे पर ही रोक दिया। गुस्साए किसानों ने नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे जाम किया और सवा एक बजे बैरिकेडिंग तोडकर डीएम कार्यालय प्रवेश मार्ग पर लगे लोहे का गेट भी तोड़ने की कोशिश की। धक्का-मुक्की के साथ आखिरकार पुलिस ने रोक दिया और किसानों ने मुख्य गेट के सामने अपना कब्जा किया और तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन का ऐलान कर डाला। किसानों के सामने पुलिस और प्रशासन बेबस दिखा।
—————-