Headlines

धराशायी पुलिस व्यवस्था का भौकाल,बुजुर्ग-महिलाएं हुई बेहाल

धराशायी पुलिस व्यवस्था का भौकाल,बुजुर्ग-महिलाएं हुई बेहाल
-भीषण गर्मी में पैदल चलकर पहुंचे अपने गंतव्य
-कर्मियों को भी रोका,गिडगिडाते रहे फरियादी
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कलेक्ट्रेट कूच का ऐलान हो चुका था और शुक्रवार को पुलिस ने इलाके में पुलिस व्यवस्था का ऐसा भौकाल दिखाया। जिसका सामना केवल बुजुर्ग और महिलाओं को करना पड़ा और फरियादी हो या फिर महिलाए। हर कोई गर्मी से बेहाल दिखा और पैदल ही गंतव्य तक पहुंचा। कई फरियादी पुलिस कर्मियों से गिडगिडाते दिखे। य हां तक कि पुलिस ने डीएम कार्यालय और विकास भवन कर्मियों के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया और कर्मियों को भी पैदल ही ड्यूटी जाना पडा। पुलिस के इस भौकाल को ले कर लोगों में भी काफी गुस्सा देखने को मिला।
शुक्रवार की सुबह होते ही कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील था। चौतरफा बने सभी गेट बंद कर बैरिकेडिंग लगा डाली। हर मोर्चे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात था। आवाजाही के सभी रास्ते बंद हो चुके थे। जैसे ही सुबह दस बजे फरियादी के अलावा कलेक्ट्रेट-विकास भवन के कर्मियों के वाहनों को रोक डाला,यात्रियों को नैनीताल हाईवे पर उतरना पडा। चारो तरफ अफरा तफरी जैसा माहौल था। बुजुर्ग हो या महिलाएं,कर्मचारी हो या आम नागरिक। हर कोई भीषण गर्मी में पैदल ही जाता हुआ दिखाई दिया,जबकि हाईवे से एक से डेढ़ किलोमीटर का सफर था। पुलिस भौकाली व्यवस्था को लेकर हर किसी ने अपनी भड़ास निकाली।
——————-
नहीं मिला कोई अधिकारी
रुद्रपुर। 65 वर्षीय काशीपुर निवासी सुखराम ने बताया कि वह एक किलोमीटर पैदल चलकर डीएम कार्यालय आया,क्योंकि सीलिंग भूमि संबंधित दस्तावेज लेने थे। पता चला कि पुलिस ने आवा जाही का बंद कर दिया है और बताया गया कि किसी भी अधिकारी से मुलाकात नहीं हो सकती। पुलिस को इतनी सख्ती नहीं दिखानी चाहिए थी। फरियादी और किसानों में फर्क है।
सुखराम,फरियादी
—————-
पैर में चोट,भटकती रही महिला
रुद्रपुर। पंतनगर की रहने वाली वसूली देवी ने बताया कि उसके पैर में चोट है और पुलिस वालों ने उसे जिला पंचायत मार्ग पर ही टुकटुक से उतार दिया। वह पैदल ही ट्रेजरी के लिए निकली। जो मुख्य मार्ग से काफी दूर था। जिसके चलते उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस को थोड़ी राहत देनी चाहिए थी।
वसूली देवी,फरियादी
——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *