प्रतिबंधित मास के साथ पकड़ी पिकअप,मुकदमा दर्ज
-गुस्साए गोरक्षा दल ने की तोड़फोड़
-एक सदस्य को कुचलने का प्रयास, हंगामा
ख़बर तफ्तीश, रुद्रपुर।
गुरुवार की सुबह काशीपुर हाइवे पर उस वक़्त हंगामा और तोड़फोड़ की घटना हुईं। जब गौ रक्षक दल की टीम ने प्रतिबंधित मास के साथ एक पिकअप को पकड़ा लिया ऒर सप्लायर को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज दो अभियुक्तो को न्यायालय में पेश कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित गो मास भी ज़ब्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह छह बजे गौ रक्षक दल के अध्यक्ष विराट कोहली को सूचना मिलती है कि शिक्षा के सिरौली कला इलाके से प्रतिबंध मास के साथ एक पिकअप रुद्रपुर की तरफ निकली है । सूचना मिलते ही दल की टीम ने काशीपुर बाईपास गाबा चौक के समीप घेराबंदी कर पिकअप को रोकने का प्रयास किया। तो चालक द्वारा बाइक सवार गो रक्षा दल के एक सदस्य को कुचलने का प्रयास किया। काफी दूर पीछा करने के बाद टीम ने पिकअप चालक सहित दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपी कूदकर फरार हो गया। तलाशी लेने पर पाया कि पिकअप में प्रतिबंधित मांस भरा हुआ था और सभी अभियुक्त प्रतिबंधित मांस को बेचने की तैयारी से आए थे। गुस्साएं गौ रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर ही हंगामा काटना शुरु कर दिया और पिकअप में तोड़फोड़ शुरू कर दी। गुस्साए लोग वाहन और आरोपियों को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छिनकी दरऊ निवासी यासीन और दरऊ निवासी मोहम्मद शरीफ के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश कर दिया और 600 किलो प्रतिबंधित गोमांस भी बरामद किया। उधर, एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और प्रतिबंधित मांस को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।
—————
